दिवाली का पर्व परिवार संग मनाने के लिए जाने वालों की भारी भीड़ ट्रेनों और बसों में उमड़ रही है। रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी परिसर के बाहर से अंदर तक लोगों को सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, जबकि लोगों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त बसें और ट्रेनें चलाई गई हैं।
Diwali 2022: ट्रेन मिली न बस, कैसे पहुंचे घर, सीटों की मारामारी के चलते बाथरूम में सफर करने को मजबूर यात्री
कुछ दिन के लिए घर जाने वाले लोग साथ सामान भी ले जा रहे हैं, जिससे उनको और भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर हालात ऐसे थे कि लोगों को प्लेटफार्म टिकट भी नहीं मिल पाए, जिससे उन्हें बाहर से ही लौटना पड़ा।
पूर्वांचल की तरफ जाने वाली तमाम ट्रेनें खचाखच भर गईं। ट्रेनों के आरक्षित कोच भी खचाखच भर गए।
आईएसबीटी परिसर
शाम 07:38 बजे
यात्री बस के इंतजार में परेशान हो रहे, लेकिन बस आने का नाम नहीं ले रही। बार-बार लोग पूछताछ काउंटर पर बसों के आने का समय पूछते नजर आए।
आगरा, मेरठ प्लेटफॉर्म
शाम 7:45 बजे
एक घंटे से यहां कोई बस नहीं आई थी। लोग परेशान हो रहे थे कि कैसे घर पहुंचेंगे और त्योहार मनाएंगे। बसों में सीट मिलने की बात तो दूर की थी।
ये भी पढ़ें...Dhanteras 2022: देहरादून में धनतेरस पर जमकर हुई खूब धनवर्षा, इस बार कारोबार में हुआ कई गुना इजाफा
रेलवे स्टेशन
रात 9:00 बजे
यूपी और बिहार को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी है। पूछताछ काउंटर से लेकर प्लेटफार्म तक लोगों की भीड़ लगी हुई थी।