{"_id":"59e4442c4f1c1b72548b794e","slug":"dhan-varsha-on-rama-ekadashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर लक्ष्मी पूजन से ही नहीं इस दिन व्रत करने से भी होती है धन वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन से ही नहीं इस दिन व्रत करने से भी होती है धन वर्षा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Oct 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
laxmi maa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता है कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सही विधि से किया जाए तो धन में वृद्धि होती है, लेकिन दिवाली के साथ ही एक व्रत ऐसा भी है जिसे करने से आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
लक्ष्मी पूजन
पं. सुशांत महाराज के अनुसार, रमा एकादशी पर लक्ष्मी के साथ विष्णु भगवान का पूजन करने से धन वर्षा के साथ ही शुभ लाभ होता है। एकादशी शुभ तिथियों में एक है। साल में 12 एकादशी पड़ती हैं।
vishnu ji
इस दिन व्रत के साथ ही भगवान विष्णु जी की पूजा होती है, लेकिन कुछ एकादशी ऐसी हैं जो विशेष मानी जाती हैं। इस दिन भगवान विष्णु जी के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी लक्ष्मी
रमा एकादशी पर विष्णु जी के साथ लक्ष्मी पूजन करना इसलिए अनिवार्य है कि क्योंकि भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी का एक नाम रमा भी है। यह एकादशी उनके नाम पर है। मान्यता है कि श्रीहरि विष्णु जी को यह नाम अति प्रिय है।
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी
इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद विष्णु और लक्ष्मी जी की फल, फूल, धूप, अगरबत्ती से पूजा कर मीठे का भोग लगाया जाता है। पूजा में तुलसी दल जरूर चढ़ाना चाहिए। इसके बाद व्रत रखा जाता है।