भगवान शिव के इस मंदिर के गर्भ गृह में केवल पुजारी ही जा सकता है। इस मंदिर में सालों से रोज ऐसा चमत्कार हो रहा है जिसे जानकर भक्त हैरान हो जाते हैं।
{"_id":"59a7d53d4f1c1bfe268b4922","slug":"devotees-can-not-enter-in-this-lord-shiva-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव के इस मंदिर में भक्तों का प्रवेश वर्जित, लेकिन मंदिर में रोज होता है चमत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव के इस मंदिर में भक्तों का प्रवेश वर्जित, लेकिन मंदिर में रोज होता है चमत्कार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Sep 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
mahasu temple hanol
Trending Videos
mahasu temple hanol
देहरादून जिले में त्यूनी-मोरी रोड के नजदीक स्थित इस मंदिर में भक्तों की अगाध आस्था है। यहां सैड़कों भक्त दर्शनार्थ आते हैं। यहां वह जो भी मनोकामना मांगते हैं, वह जरूर पूरी होती है।
mahasu temple hanol
दिलचस्प है कि यहां हर साल दिल्ली से राष्ट्रपति भवन को ओर से नमक भेंट किया जाता है। मिश्रित शैली की स्थापत्य कला को संजोए यह मंदिर देहरादून से 190 किमी और मसूरी से 156 किमी दूर है। यह मंदिर टोंस नदी के पूर्वी तकट पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahasu temple hanol
प्रकृति की गोद में बसा यह प्रसिद्ध मंदिर है 'महासू देवता का मंदिर'। हनोल मन्दिर तीन कक्षों में बना हुआ है, मन्दिर में प्रवेश करते ही पहला कक्ष है जिसमें बैठकर बाजगी पारंपरिक नौबत बजाते हैं।
विज्ञापन
mahasu temple hanol
महिलाएं और पुरुष मुख्य मण्डप में प्रवेश कर सकते हैं। मुख्य मण्डप एक बड़ा कमरा है जिसमें बायीं तरफ चारों महासुओं के चारों वीर कफला वीर (बासिक महासू), गुडारु वीर (पबासिक महासू), कैलू वीर (बूठिया महासू) तथा शैडकुडिया वीर (चालदा महासू) के चार छोटे छोटे पौराणिक मन्दिर स्थित हैं।