फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: भारी बर्फबारी के कारण आठ दिन से चकराता में फंसे दिल्ली की पर्यटक, लगा रहे मदद की गुहार

Mon, 28 Jan 2019 04:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 28 Jan 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Weather Update:Delhi Tourist stuck in snowfall at chakrata from seven days
tourist, snowfall - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी देखने चकराता आए दिल्ली के पर्यटक लोखंडी के पास कार समेत आठ दिन से फंसे हुए हैं। पर्यटकों ने प्रशासन से उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार लगाई है। आठ दिनों से दिल्ली के चार पर्यटक अपने वाहन के साथ लोखंडी में फंसे हुए हैं। पिछले रविवार को दिल्ली से आए सैयद अफसान कादरी, जोएल शालोन, अधिराज व आदित्य सिंह बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए लोखंडी स्थित एक होटल में ठहरे थे। लोखंडी में पिछले सोमवार को हुई भारी बर्फबारी से बंद हुए मोटर मार्ग के कारण चार  पर्यटक फंस गए। इस मामले में एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती का कहना है कि अभी तक मामले की जानकारी नहीं थी। अब मदद के लिए टीम भेजी जा रही है।



 

Weather Update:Delhi Tourist stuck in snowfall at chakrata from seven days
tourist, snowfall

पर्यटकों ने बताया कि आठ दिनों वे लोग मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उन्हें पैदल निकालने की भी कोशिश की लेकिन सड़क पर अधिक बर्फ जमी होने के कारण वे लोखंडी से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन मार्ग खोलकर उन्हें बाहर निकालने के लिए कोई कोशिश नहीं कर रहा है। उधर, एसडीएम चकराता अपूर्वा सिंह ने बताया कि पर्यटकों को सकुशल वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 

Weather Update:Delhi Tourist stuck in snowfall at chakrata from seven days
tourist, snowfall

जौनसार बावर परगने के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लेकिन छह दिनों से सड़कों व गांव की गलियों में जमी बर्फ अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब भी बनने लग गई है। गत मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद बीच बीच में रुक रुक कर पड़ी बर्फ की फुहारों से परगने का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चकराता बाजार सहित ऊंचाई वाले गांवों के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update:Delhi Tourist stuck in snowfall at chakrata from seven days
tourist, snowfall

छावनी बाजार में लोगों के घरों की छत व सड़क पर जमी बर्फ से आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। अभी भी कई मोटर मार्ग बर्फवारी के चलते बंद हैं। जिससे ग्रामीण गांवों में ही कैद हो कर रह गए हैं। पिछले चार दिन से त्यूनी चकराता मोटर मार्ग खोलने के लिए मशक्कत कर रहा लोक निर्माण विभाग धारना धार तक ही मार्ग को खोल पाया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेयजल लाइन जम जाने से स्थानीय बाशिंदों को बर्फ पिघला कर पानी पीना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Weather Update:Delhi Tourist stuck in snowfall at chakrata from seven days
snowfall

शनिवार व रविवार का अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटकों ने चकराता व आसपास के क्षेत्रों का रुख किया। पर्यटकों की आमद बढ़ने से चकराता से लेकर पुरोड़ी, चिरमिरी, लाखामंडल मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जबकि दो दिनों से चकराता व आसपास के क्षेत्रों के होटल एवं रेस्टोरेंट पर्यटकों से फुल रहे। रविवार सुबह से छाए बादलों के बाद दोपहर को हुई हल्की बर्फवारी का पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed