मिर्तोली से रामेश्वर घाट जा रही शव यात्रा की पिकअप (जीप) टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बाराकोट के पास च्यूरानी (बसौन मोड़) में करीब 300 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर सहित छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोगों की लोहाघाट सीएचसी में मौत हुई। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि चार घायलों को देहरादून से भेजे गए हेलीकॉप्टर से जबकि दो को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।
उत्तराखंड: अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जा रहे थे, रास्ते में खुद हुए हादसे का शिकार, 8 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और फायर बिग्रेड के राहत दल ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को गहरी खाई से निकाला। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि मालवाहक वाहन के ओवरलोड होने के साथ ही बारिश की वजह से सड़क का ऊबड़ खाबड़ होना पहली नजर में दुर्घटना का कारण लग रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। जिलाधिकारी ने दुर्घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
Uttarakhand: 8 persons dead, 11 injured after a pickup van fell into a deep gorge near Pithoragarh road in Champawat earlier today. Rescue operations over. (File pic) pic.twitter.com/Htop39VBOU
— ANI (@ANI) January 27, 2019
रविवार करीब 11.15 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट से 22 किमी दूर च्यूरानी के पास मिर्तोली की वृद्धा खीमा देवी (70) के शव को अंतिम संस्कार के लिए रामेश्वर ले जा रही पिकअप बेकाबू होकर करीब 300 मीटर खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लोहाघाट और पिथौरागढ़ से 108 एंबुलेंस, अग्निशमन दल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। डीएम रणवीर सिंह चौहान, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम आरसी गौतम, थानाध्यक्ष मनीष खत्री दलबदल के साथ मौके पर पहुंचे।
1.तारादत्त जोशी (42) पुत्र नारायण दत्त जोशी।
2.कृष्ण चंद्र जोशी (54) पुत्र चेतराम जोशी।
3.त्रिलोक सिंह (30) पुत्र कल्याण सिंह।
4.सुरेश चंद्र (45) पुत्र लाली चंद्र।
5.खीम चंद्र (42) पुत्र कल्याण चंद्र।
6.प्रकाश ङ्क्षसह (35) पुत्र कुंवर सिंह।
7.खिलानंद (50) पुत्र जोगा दत्त (सभी मिर्तोली गांव के)।
8.दिलीप सिंह (40) पुत्र कल्याण पुनई गांव निवासी।
हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी भेजे गए घायल
1.कमल सिंह भंडारी (16) पुत्र इंद्र सिंह मिर्तोली गांव।
2.बिशन सिंह (35) पुत्र राम सिंह।
3.गणेश भंडारी (24) पुत्र जीवन भंडारी।
4.भूपाल सिंह (50) पुत्र जीत सिंह निवासी ओखलंज।