फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: ट्रैक्टर से टक्कर होते ही आग का गोला बनी दिल्ली से आ रही कार, लपटें देख मची अफरा-तफरी, तस्वीरें

Mon, 13 Mar 2023 10:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Mar 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi Haridwar Highway: Car Caught massive Fire after accident with Tractor Trolley in roorkee
रुड़की में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में सोमवार शाम दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली की ओर से हरिद्वार आ रही एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर होते ही कार में भीषण आग लग गई। जिससे कार जलकर पूरी तरह से खराब हो गई।



Uttarakhand: चीन सीमा क्षेत्र से लगे चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का अभ्यास शुरू, तस्वीरों में देखें

इस दौरान कार में सवार दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी एक परिवार सोमवार करीब चार बजे हरिद्वार की ओर आ रहा था। जैसे ही उनकी कार बाईपास पर गांव नगला इमरती के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। 

Delhi Haridwar Highway: Car Caught massive Fire after accident with Tractor Trolley in roorkee
रुड़की में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसा इतना भीषण था कि अचानक कार से आग की लपटें उठने लगी। कार में सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस बीच देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह जल गई। 

Delhi Haridwar Highway: Car Caught massive Fire after accident with Tractor Trolley in roorkee
रुड़की में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काफी देर की मशक्कत के बाद काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Haridwar Highway: Car Caught massive Fire after accident with Tractor Trolley in roorkee
रुड़की में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

आग से ऊंची-ऊंची लपटें देख हाईवे पर राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। लोग कार को देखने के लिए वहां जुट गए। जिसके चलते बाईपास पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। 

विज्ञापन
Delhi Haridwar Highway: Car Caught massive Fire after accident with Tractor Trolley in roorkee
रुड़की में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया हादसे में नवल किशोर सैनी निवासी गीता कॉलोनी दिल्ली, सुनीता सैनी पत्नी नवल किशोर सैनी, ममता सैनी पत्नी विवेक सैनी, प्राण पुत्र विवेक सैनी(8) और आरु सैनी पुत्र विवेक सैनी घायल हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed