फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में प्रचंड जीत पर केजरीवाल की बहन ने हरिद्वार में मनाया जश्न, भाई के लिए कही ये बात, तस्वीरें

Tue, 11 Feb 2020 04:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Feb 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election Results 2020: AAP Arvind Kejriwal Sister celebrating Brother Winning Photos
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) को मिली प्रचंड जीत के बाद सीएम केजरीवाल की बहन ने भी हरिद्वार में जमकर जश्न मनाया। भाई को तीसरी बार मिली जीत से उनकी बहन डॉ. रंजना खुशी से भावुक हो उठीं। वहीं, उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 

Delhi Election Results 2020: AAP Arvind Kejriwal Sister celebrating Brother Winning Photos
- फोटो : अमर उजाला

आज सुबह से ही डॉ. रंजना परिवार के साथ शिवालिकनगर स्थित अपने आवास पर चुनाव नतीजे देखने के लिए टीवी के आगे बैठी रहीं। जैसे-जैसे पार्टी की सीटें बढ़ीं, उनके चेहरे की खुशी भी बढ़ती गई। आप पार्टी को अभी तक 70 विस सीटों में से करीब 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

Delhi Election Results 2020: AAP Arvind Kejriwal Sister celebrating Brother Winning Photos
- फोटो : अमर उजाला

इस पर डॉ. रंजना ने कहा कि जिसकी उम्मीद थी, उसी के अनुरूप परिणाम आ रहे हैं। भईया ने बहुत अच्छा परफॉर्मेंस दिया है। यह उनके अच्छे कामों का ही परिणाम है। यह जीत केवल उनकी ही नहीं बल्कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Election Results 2020: AAP Arvind Kejriwal Sister celebrating Brother Winning Photos
- फोटो : अमर उजाला

इस बार जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली पानी पर केजरीवाल सरकार ने जो काम किया है वह जनता के सामने है। उन्होंने पांच साल जो काम किए हैं उसका रिपोर्ट कार्ड घर-घर तक पहुंचाया और जनता को बताया कि अगले पांच साल में और क्या-क्या होने वाला है। 

विज्ञापन
Delhi Election Results 2020: AAP Arvind Kejriwal Sister celebrating Brother Winning Photos
- फोटो : अमर उजाला

जनता को इससे लाभ हुआ और जनता का वोट एक तरफा पड़ा है। लोगों ने जातीय समीकरण से ऊपर उठकर विकास को चुना है। इस चुनाव में आप की जीत से मैसेज गया है कि अब सभी पार्टियों को काम करना होगा और उनसे प्रेरणा लेनी होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed