{"_id":"5e41030d8ebc3ee58c1eaa60","slug":"wild-elephant-killed-farmers-brutally-in-udham-singh-nagar-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथी ने किसान को सूंड से उठाकर कई बार पटका, तड़प-तड़प कर हुई मौत, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली हाथी ने किसान को सूंड से उठाकर कई बार पटका, तड़प-तड़प कर हुई मौत, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। रविवार रात को जंगली हाथी ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग की ओर से सुविधाएं न देने को लेकर आक्रोष बना हुआ है।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। खेत में काम के बाद वहां सोने गए किसान पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने उसे सूंड में उठाकर बुरी तरह से पटक दिया।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि किसान गुलरभोज क्षेत्र में ही खेत के पास बाड़ा बनाकर रहते हैं। रात को जब खेत में हलचल हुई तो एक किसान टॉर्च लेकर वहां देखने चला गया। इतने में ही वहां हाथी को देख अन्य लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
किसान नंदलाल(56) जब तक कुछ समझ पाता, तब तक हाथी ने उसे सूंड में उठा लिया और जमीन पर कई बार पटका। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद सुबह टीम ने वहां पहुंचकर शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग यहां किसानों को खेत की सीमा पर फेंसिंग की सुविधा नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण हादसे बढ़ रहे हैं। उधर, रेंजर भूपेंद्र कुमार मेहरा का कहना है कि अगर ग्रामीण वहां फेंसिंग लगाना चाहें तो लगा सकते हैं। उन्हें इजाजत दे दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।