देहरादून के 22 वर्षीय चर्चित यूट्यूबर अगस्त्य चौहान की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। अगस्त्य बाइक राइडर के साथ ही यूट्यूबर थे। बाइक ने ही उसे युवाओं के बीच अच्छी खासी शोहरत दिलाई थी। इसी बाइक से वे काफी स्टंट करते थे।
Chamoli: बिरही–निजमुला मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग लापता, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी
उसका यूट्यूब पर प्रो राइडर 1000 नाम का चैनल है, जिसके लाखों सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने दिल्ली जाने से एक दिन पहले आखिरी वीडियो अपलोड की थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में देहरादून में स्टंट करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। उसके पास कई बाइकें थीं।
2 of 5
यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
अगस्त्य के पिता जितेंद्र चौहान पहलवान हैं। पहलवानी में कई मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि बेटी को विदेश भेजने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी रास्ते में बेटे के साथ अनहोनी की सूचना मिली। अगस्त्य की मौत की खबर से माता-पिता के साथ ही उसकी बहन का रोकर बुरा हाल था।
3 of 5
यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में यूट्यूबर्स की बैठक से पहले अपने चार बाइक राइडर्स साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग के लिए निकले थे। बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली लौटते समय बुधवार की सुबह 10 बजे टप्पल सीमा में प्वाइंट 46 पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई।
4 of 5
अगस्त्य का हेलमेट
- फोटो : अमर उजाला
डिवाइडर से टक्कर लगते ही उनका हेलमेट सिर से निकल गया और सड़क पर सिर टकराने से चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। इससे मौके पर ही अगस्त्य की मौत हो गई।
5 of 5
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
बाइक के नंबर के जरिये पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिवार वालों को खबर देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।