फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दून रेलवे स्टेशन बवाल...व्यापारियों के गुस्से को भांपने में चूका पुलिस का तंत्र, चार घंटे घंटाघर जाम

Fri, 27 Sep 2024 09:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Sep 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Railway station ruckus Businessman Crowd at Ghantaghar jammed Police failed control them
घंटाघर पर व्यापारियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन के बाहर हुए बवाल के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह हिंदूवादी नेता विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सरेबाजार हुई वर्मा की गिरफ्तारी से व्यापारी इस कद्र खफा हो गए कि उन्होंने घंटाघर के आसपास सभी बाजार बंद करा दिए और कोतवाली के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद हिंदूवादी संगठनों के नेता और व्यापारी घंटाघर के पास धरने पर बैठ गए। चारों ओर के रास्ते बंद कर वहां करीब चार घंटे तक जाम लगाया। घंटाघर पर हुए बवाल से पहले पुलिस का तंत्र व्यापारियों के गुस्से को भांपने में विफल हो गया।



इसका अंदाजा ही नहीं था कि व्यापारी इतने उग्र होकर घंटाघर पर भी बैठ जाएंगे। बाजार से लेकर घंटाघर तक फोर्स तैनात थी। लेकिन, असल में धरने और प्रदर्शन की क्या योजना है इसका भी आकलन नहीं हो पाया। यही कारण था कि कुछ ही क्षणों में घंटाघर पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस के ही साजो सामान को उन्होंने सड़क जाम करने में इस्तेमाल शुरू कर दिया।

Dehradun: रेलवे स्टेशन बवाल...बचाओ-भागो...और दौड़ पड़े लोग, अचानक कहां से आया था उपद्रवियों का हुजूम और पत्थर?

Dehradun Railway station ruckus Businessman Crowd at Ghantaghar jammed Police failed control them
घंटाघर पर व्यापारियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, रोष शुरू हुआ घंटाघर और इसके आसपास के बाजारों में। प्रदर्शन करने के लिए व्यापारी पहुंचे भी कोतवाली शहर के बाहर। यहां कुछ दर्जन लोग नारे लगा रहे थे। कोतवाली के गेट पर अच्छी खासी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात थी। लेकिन, प्रदर्शनकारियों की असल योजना तो कुछ और थी। पुलिस को भनक लगी तो फोर्स घंटाघर पर भी पहुंच गई। मगर अंदाजा यह नहीं था कि यहां इतनी संख्या में लोग यहां जमा हो जाएंगे।

Dehradun Railway station ruckus Businessman Crowd at Ghantaghar jammed Police failed control them
घंटाघर पर व्यापारियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बाजार के बाहर बैरिकेडिंग लगे थे लेकिन इन्हें पार करते हुए घंटाघर के पास जमा होना शुरू हो गए। अब भी स्थिति नियंत्रण में थी। सिर्फ नारे ही लग रहे थे और लोग चकराता रोड के मुहाने पर ही जमा थे। दूसरी ओर का ट्रैफिक अभी चल रहा था। मगर, कुछ ही देर में हुआ ये कि लोगों ने पुलिस के ही बैरिकेडिंग उठाए और उन्हें सड़कों के मुहाने पर लगाकर ट्रैफिक जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Railway station ruckus Businessman Crowd at Ghantaghar jammed Police failed control them
घंटाघर पर व्यापारियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अब पुलिस के अफसर भी वहां पहुंचना शुरू हो गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग उग्र हो गए। स्थिति उस वक्त नियंत्रण से बाहर हुई जब एकाध पुलिसकर्मियों ने ही उन्हें वहां से हटने को कहा। लोगों ने नारेबाजी तेज कर दी।

विज्ञापन
Dehradun Railway station ruckus Businessman Crowd at Ghantaghar jammed Police failed control them
घंटाघर पर व्यापारियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लगभग 15 मिनट में ही पूरा घंटाघर क्षेत्र जाम हो गया। चारों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस यातायात संभालने में जुटी तो उधर लोगों की भीड़ भी बढ़ गई। पुलिस ने अनाउंसमेंट भी किया लेकिन लोग नहीं माने। इस तरह एक ही घंटे में स्थिति इतनी दूभर हो गई कि वहां तैनात पुलिस के हाथ से कभी भी बात निकल सकती थी। यही कारण था कि इस मामले को बेहद शांतिपूर्वक ढंग से हल किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed