फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव: हत्या या आत्महत्या? अब खुलेगा फराह की माैत का राज, पोस्टमार्टम से सामने आएगा सच

Wed, 25 Sep 2024 07:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Sep 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Police exhumed Woman dead body from grave now secret of death will be revealed
महिला का शव कब्र से निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र में सात दिन पहले हुई गर्भवती महिला की माैत का राज अब खुल सकेगा। पुलिस ने परिजनों के मुकदमा दर्ज करवाने के बाद अब हत्या की आशंका को देखते हुए महिला का शव कब्र से निकलवाया है। इस दौरान मजिस्ट्रेट भी कब्रिस्तान में मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। 



शव का कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में महिला के गला घोटे जाने बात सामने नहीं आई है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं आया है। हालांकि, अभी पुलिस विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। डॉक्टरों की सलाह पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

दरअसल, हत्या का आरोप महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर है। सुसराल वालों ने मायके पक्ष को बताया था कि महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन उन्हें सूचना मिली कि महिला को गला दबाकर मारा गया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Pauri News: गुलदार की दहशत, अकेले निकलने में डर रहीं महिलाएं व बच्चे, स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित

Dehradun Police exhumed Woman dead body from grave now secret of death will be revealed
महिला का शव कब्र से निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में मुमताज निवासी मोहल्ला मलकान बसी, किरतपुर, बिजनौर ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी फराह की शादी वर्ष 2011 में सलीम निवासी कांवली गांव, मनिहार मोहल्ला के साथ हुई थी। सलीम सऊदी में रहा था और दो साल पहले ही लौटकर आया है। वह फराह को खर्च नहीं देता था। वह जो भी खर्च करती थी, उसकी मां ही उसे रुपये देती थी।

Dehradun Police exhumed Woman dead body from grave now secret of death will be revealed
महिला का शव कब्र से निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

आरोप लगाया कि फराह का ससुर, जरीफ, सास शहनाज, देवर शोएब, शाहरुख और फूफा सुहैल उसे लगातार परेशान करते रहते थे। सलीम को कई बार उन्होंने लाखों रुपये भी दिए थे। गत 18 सितंबर को रात एक बजे फराह के ससुराल वालों ने उनके दिल्ली के रिश्तेदार को बताया कि फराह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Police exhumed Woman dead body from grave now secret of death will be revealed
महिला का शव कब्र से निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

मुमताज के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा तो सलीम के फूफा ने उन्हें गुमराह किया। उन्हें शक हुआ कि कुछ न कुछ फराह के साथ गलत हुआ है। इसके बाद उन्हें उन महिलाओं का फोन आया, जिन्होंने फराह के शव को कब्रिस्तान ले जाने से पहले गुसल (स्नान) कराया था। उन महिलाओं ने बताया कि फराह के गले पर निशान था, जो कि किसी रस्सी का हो सकता है। उन्हें शक है कि उसका गला घोंटकर मारा गया है। फराह उस वक्त गर्भवती भी थी। लिहाजा, उसका बच्चा भी उसके साथ मर गया।

विज्ञापन
Dehradun Police exhumed Woman dead body from grave now secret of death will be revealed
महिला का शव कब्र से निकलवाया - फोटो : अमर उजाला

इस शिकायत पर पुलिस ने शक के आधार पर जरीफ, शहनाज, शोएब, शाहरुख और सुहैल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है। लिहाजा, कब्र से शव निकलवाया गया है। जल्द पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed