{"_id":"6308e6d5986cbe0329389def","slug":"dehradun-news-garbage-spread-everywhere-in-mussoorie-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: पहाड़ों की रानी की खूबसूरती में 'दाग' लगा रहे कूड़े के 'पहाड़', तस्वीरों में देखें क्या हो गया हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: पहाड़ों की रानी की खूबसूरती में 'दाग' लगा रहे कूड़े के 'पहाड़', तस्वीरों में देखें क्या हो गया हाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी में बिखरा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहाड़ों की रानी मसूरी में कूड़े की समस्या गंभीर होती जा रही है। वेस्ट कलेक्शन सेंटर कूड़े से भर गए हैं, जिससे अब सड़कों पर कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है।
दरअसल, शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में मसूरी का कूड़ा डालने पर पिछली दो अगस्त से रोक लगी हुई है। जिससे शहर से प्रतिदिन निकलने वाले 15 टनकूड़े को आईडीएच बिल्डिंग के पास वेस्ट कलेक्शन सेंटर में ही जमा किया जा रहा है।
अब यहां कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। जिससे सड़क पर कूड़ा फैल रहा है। इस सेंटर से मात्र 10 मीटर की दूरी पर आवासीय भवन हैं, जिनमें कई परिवार निवास करते हैं।
2 of 5
मसूरी में बिखरा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण इन परिवारों का यहां रहना मुश्किल हो गया है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। मसूरी नगर पालिका ने शासन से छह माह के लिए शीशमबाड़ा में कूड़ा डालने की अनुमति के लिए पत्राचार किया था।
3 of 5
मसूरी में बिखरा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पत्राचार के बाद भी इस पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने शुक्रवार को वेस्ट कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इस कूड़े के निस्तारण पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मसूरी में बिखरा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि शहर में कूड़ा निस्तारण की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। वेस्ट कलेक्शन सेंटर के अंदर और बाहर करीब 360 टन से अधिक कूड़ा एकत्र हो गया है। उन्होंने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए बायोमिथेन प्लांट के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
मसूरी में बिखरा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
प्लांट का कार्य तीन दिन में शुरू हो जाएगा। प्लांट के निर्माण में करीब चार माह का समय लग सकता है। इन चार माह तक मसूरी में जो कूड़ा एकत्र होगा उसे शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में भेजने के लिए मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।