फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 08 Jan 2023 10:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Jan 2023 10:54 PM IST
सार

मामला बढ़ता देख कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारियों का कहना है कि पेंशन बहाल न करना उनके साथ अन्याय है।

विज्ञापन
Dehradun News: Employees Protest And CM House march for old pension restoration
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का सीएम आवास कूच - फोटो : अमर उजाला

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा गया। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।



Haridwar: सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना हथियारबंद बदमाशों ने फैक्टरी में डाली डकैती, वाहन में लादकर ले गए सामान

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के आह्वान पर रविवार को परेड ग्राउंड में कर्मचारी एकजुट हुए। यहां से वह एश्ले हॉल, राजपुर रोड, दिलाराम बाजार होते हुए सीएम आवास की ओर नारे लगाते हुए आगे बढ़े। दिलाराम बाजार से कुछ दूरी पर तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान कर्मियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन ले गई।

बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। करीब एक घंटे तक कर्मचारी यहां जूझते रहे। वह लगातार वार्ता के लिए मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर मुकेश प्रसाद बहुगुणा, डॉ. डीसी पसबोला, सीताराम पोखरियाल, विक्रम रावत, एके यादव, बबीता रानी, केके मिश्रा, अवधेश सेमवाल, रणबीर सिंधवाल, नरेश भट्ट, अवंतिका पोखरियाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

Dehradun News: Employees Protest And CM House march for old pension restoration
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का सीएम आवास कूच - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि यह दुखद है कि उनकी मांग को सुने बिना सीधे हिरासत में लिया गया। सरकार को यह भारी पड़ेगा। चेतावनी दी कि जल्द ही पुरानी पेंशन बहाल न की तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

Dehradun News: Employees Protest And CM House march for old pension restoration
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का सीएम आवास कूच - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कांग्रेस ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग के साथ राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के मुख्यमंत्री आवास कूच को समर्थन दिया है। कहा कि उत्तराखंड में यदि कांग्रेस की सरकार बनती तो यहां भी पुरानी पेंशन योजना लागू की जाती। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इसका वादा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News: Employees Protest And CM House march for old pension restoration
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का सीएम आवास कूच - फोटो : अमर उजाला

पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक चकराता प्रीतम सिंह ने सीएम आवास कूच कर रहे कार्मिकों को हिरासत में लेने की निंदा की है। प्रीतम पुलिस लाइन में गिरफ्तार कर लाए गए कार्मिकों के बीच पहुंचे और समर्थन दिया। कहा कि कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार हैं, वहां पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार भी घोषणापत्र के अनुरूप इस दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन
Dehradun News: Employees Protest And CM House march for old pension restoration
कर्मचारियों के बीच प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के घोषणापत्र में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का वादा किया था। कहा कि कर्मचारियों की ओपीएस की मांग को लेकर कांग्रेस उनके साथ है। इस दौरान पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक राजपुर रोड राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा आदि मौजूद थे। ब्यूरो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed