फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्शन में सीएम धामी: रोडवेज बस में सवार होकर जांची व्यवस्थाएं, आईएसबीटी का बुरा हाल देख चढ़ा पारा, तस्वीरें

Thu, 13 Oct 2022 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Oct 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: CM pushkar singh dhami done surprise inspection in isbt dehradun
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं देखते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए बृहस्पतिवार को शासन और परिवहन निगम के आला अधिकारियों के साथ आईएसबीटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम धामी ने यात्री सुविधाओं के मद्देनजर आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, शौचालयों, टिकट बुकिंग काउंटर, कैंटीन का निरीक्षण किया। हालांकि उन्हें हर जगह गंदगी नजर आई और जलभराव भी दिखा।



Uttarakhand: संगठन की नब्ज टटोलने आएंगे कैलाश विजयवर्गीय, हल्द्वानी और देहरादून में डालेंगे डेरा

जिस पर मुख्यमंत्री नाराज हो गए और उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ ही आईएसबीटी की व्यवस्था संभालने वाली रैमकी कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वह दोबारा आईएसबीटी का निरीक्षण करेंगे और यदि तब अव्यवस्थाएं पाई गईं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन समेत तमाम अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तमाम प्रयास किए जाने चाहिए।

Dehradun news: CM pushkar singh dhami done surprise inspection in isbt dehradun
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं देखते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी नई दिल्ली जाने वाली एक बस में भी सवार हो गए। उन्होंने बस के भीतर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों से जाना कि वह परिवहन निगम की सेवाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। मुख्यमंत्री ने टिकट बुकिंग काउंटर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि आईएसबीटी से विभिन्न राज्यों के लिए बसों के रवाना होने से पहले अनाउंसमेंट किया जाए। सीएम धामी ने कहा कि जल्द ही परिवहन विभाग के अफसरों की बैठक ली जाएगी। कहा कि वे राज्य में अन्य बस अड्डों का भी औचक निरीक्षण करेंगे। यदि खामियां पायी गईं तो संबंधित अफसरों पर कार्रवाई होगी।

Dehradun news: CM pushkar singh dhami done surprise inspection in isbt dehradun
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं देखते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी के आसपास अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पर भी कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आईएसबीटी के आसपास सौंदर्यीकरण करने की भी हिदायत दी। कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाय कि आईएसबीटी पर जो भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वे चालू हालत में रहें। सीएम ने कहा कि दीपावली जैसे पर्वों पर यात्रियों की भारी आवाजाही रहेगी। ऐसे में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun news: CM pushkar singh dhami done surprise inspection in isbt dehradun
आईएसबीटी पर बुजुर्ग महिला के साथ चाय पीते सीएम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सीएम धामी ने बेंच पर बैठी कन्नौज निवासी 102 वर्षीय बुजुर्ग यात्री रामप्यारी के साथ बैठकर उनका हाल जाना। साथ ही उनके साथ चाय की चुस्की भी ली। सीएम ने उनकी लंबी उम्र का राज भी जाना। सीएम ने रामप्यारी के साथ दस मिनट तक बात की। मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, सीएम को सामने देख गदगद हुई रामप्यारी ने उनके सिर पर हाथ रख दीर्घायु की कामना की। साथ ही उन्हें लंबे समय तक राज्य का मुख्यमंत्री बने रहने का भी आशीर्वाद दिया। मां के साथ बेंच पर बैठे सीएम की तस्वीरें भी बेटे ने कैमरे में कैद कीं। कहा कि वह इसे ताउम्र सुरक्षित रखेंगे।

विज्ञापन
Dehradun news: CM pushkar singh dhami done surprise inspection in isbt dehradun
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं देखते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने न सिर्फ सफाई व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। बल्कि आईएसबीटी में यात्रियों को जो शौचालय की सुविधा मिल रही है उसका निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के शौचालय में दाखिल होने के साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों के पसीने छूट गए। उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि कहीं गंदगी देख मुख्यमंत्री की नाराजगी का सामना न करना पड़े। हालांकि, सीएम ने अंत में सहज भाव से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed