{"_id":"6138cd1e8ebc3eb6f9738eb1","slug":"dehradun-news-abvp-and-rebel-group-student-fight-in-dav-pg-college-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून: डीएवी कॉलेज में फिर आमने-सामने आए एबीवीपी और बागी गुट के छात्र, जमकर हुआ हंगामा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: डीएवी कॉलेज में फिर आमने-सामने आए एबीवीपी और बागी गुट के छात्र, जमकर हुआ हंगामा, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 08 Sep 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डीएवी कॉलेज में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और बागी छात्र गुट के बीच रार थमती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। जिससे हंगामा होने लगा। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने दोनों गुटों के छात्रों को कॉलेज परिसर से बाहर किया।
अभाविप से बगावत कर पिछली बार छात्र संघ अध्यक्ष बने निखिल शर्मा और उनके समर्थक बुधवार को हालिया विवाद को लेकर कॉलेज सभागार में पत्रकार वार्ता करने के बाद बाहर निकले। तभी कॉलेज परिसर में उनका सामना अभाविप के कार्यकर्ताओं से हो गया।
दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों गुट के छात्रों को कॉलेज से बाहर जाने को कहा। दोनों पक्ष इस बात पर बहस करने लगे कि पहले दूसरे गुट के छात्र कॉलेज से बाहर निकलें। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों गुट के छात्रों को कॉलेज परिसर से बाहर कर दिया। मुख्य गेट पर भी दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
2 of 5
डीएवी कॉलेज में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
अभाविप ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ भी नारे लगाए। अभाविप का आरोप था कि मंत्री गणेश जोशी के दबाव में अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं, बागी गुट ने अभाविप पर झगड़े की शुरुआत करने और कॉलेज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
3 of 5
डीएवी कॉलेज में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
हंगामा होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रहने की हिदायत दी। जिसके बाद छात्रों के दोनों गुट वहां से चले गए। उधर, एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि छात्रों के विवाद पर नजर रखी जा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डीएवी कॉलेज में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो दिन पहले भी छात्र गुटों की भिड़ंत से डीएवी पीजी कॉलेज जंग का मैदान बन गया था। एबीवीपी के पारस गोयल का कहना था कि कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं से परिषद के सदस्यता फार्म भरा रहे थे। इसी बीच छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा, राहुल लारा, शुभम सिमल्टी आदि छात्र लाठी-डंडे और हथियारों से लैस होकर पहुंचे और कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
डीएवी कॉलेज में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पिछली बार टिकट न मिलने पर एबीवीपी से बगावत कर छात्रसंघ अध्यक्ष बने निखिल शर्मा का कहना था कि झगड़े की शुरूआत एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से हुई थी। शनिवार और रविवार को भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथियों पर हमला किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।