फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: सड़कों पर उतरे भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता, पुलिस से हुई नोकझोंक, तस्वीरें...

Wed, 08 Sep 2021 07:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Sep 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Bheem Army and Azad Samaj Party Protest against Girl Murder in Delhi  Photos
हरिद्वार में भीम आर्मी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की बेटी के साथ क्रूरता और हत्यारोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार में कोतवाली कूच कर रहे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बैरियर लगाकर कोतवाली से पहले ही रोक दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। 



दिल्ली संगम विहार निवासी 21 वर्षीय युवती नौकरी करती थी। युवती की हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंका गया। घटना के विरोध में बुधवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नी लाल शिंदे के नेतृत्व में कार्यकर्ता जटवाड़ा पुल पर एकत्र हुए। दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर जटवाड़ा पुल से प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता ज्वालापुर कोतवाली की तरफ जाने लगे।

पुलिस ने कोतवाली से पहले चौराहे पर बैरियर लगाकर सड़क को बंद कर दिया। कार्यकर्ता कोतवाली के सामने जाकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़ गए। कुछ कार्यकर्ता जबरन आगे की तरफ बढ़े तो पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस बीच पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि दिल्ली में बिटिया के साथ सारी हदें पार करते हुए हत्या कर दी गई। सरकार और प्रशासन चुप बैठा है। जब तक दोषियों को फांसी की सजा नहीं मिलेगी तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बहन, बेटियों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं।

Haridwar News: Bheem Army and Azad Samaj Party Protest against Girl Murder in Delhi  Photos
हरिद्वार में भीम आर्मी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। पूरे मामले की सीबीआई जांच, पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा, आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए। मुन्नी लाल शिंदे ने कहा कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी बहन, बेटियों के हक के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी अतहर अंसारी ने कहा कि बहन बेटियों के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश नहीं लगाने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। 

Haridwar News: Bheem Army and Azad Samaj Party Protest against Girl Murder in Delhi  Photos
हरिद्वार में भीम आर्मी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने अधिकारियों से उन्हें कोतवाली तक जाने देने का अनुरोध किया। इस बीच जब अफसरों को लगा कि मामला बढ़ न जाएगा तो उन्हें कोतवाली तक जाने दिया गया। यहां एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News: Bheem Army and Azad Samaj Party Protest against Girl Murder in Delhi  Photos
हरिद्वार में भीम आर्मी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

आजाद समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व उनके कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने बैरेकेंडिंग से पहले ही ज्ञापन देने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता किसी भी तरह का कोई हंगामा नहीं करेंगे। उनके कार्यकर्ता आरएसएस या बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की तरह नहीं है। उनके कार्यकर्ता पढ़े-लिखे व सभ्य हैं। 

विज्ञापन
Haridwar News: Bheem Army and Azad Samaj Party Protest against Girl Murder in Delhi  Photos
हरिद्वार में भीम आर्मी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। बुधवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में कोविड एसओपी मानकों की धज्जियां उड़ी। जटवाड़ा पुल के पास लगभग डेढ़ घंटे तक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का हुजूम रहा। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे, लेकिन किसी ने भी सामाजिक दूरी का पालन और मास्क लगाने की अपील नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed