फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Lathicharge Protest: डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें

Fri, 10 Feb 2023 04:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Feb 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
Dehradun lathicharge Protest unemployed youth Uttarakhand band UKPSC UKSSSC Watch Photos
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेशभर से बेरोजगार युवाओं के आक्रोश की तस्वीरें सामने आ रही है। हल्द्वानी में सुबह युवाओं ने सबसे पहले गीता पाठ से आंदोलन की शुरुआत की तो वहीं राजधानी देहरादून में युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में हल्ला बोला। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी वार्ता के लिए पहुंची। काफी देर तक युवाओं को समझाने की कोशिश करती रहीं डीएम सोनिका को सफलता नहीं मिली।





बेरोजगार युवाओं ने यहीं कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उधर, उत्तरकाशी में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराया। हंगामे के आसार को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड है। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह आज शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उत्तराखंड बंद का असर कुछ ही जगहों पर देखना को मिला है। 

Dehradun lathicharge Protest unemployed youth Uttarakhand band UKPSC UKSSSC Watch Photos
उत्तरकाशी में युवाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी में पुलिस ने कलक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद किया। व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करवा रहे बेरोजगार युवा।

Dehradun lathicharge Protest unemployed youth Uttarakhand band UKPSC UKSSSC Watch Photos
हल्द्वानी में गीता पाठ करते युवा। - फोटो : अमर उजाला

बेरोजगार युवाओं पर पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई यूकेडी कांग्रेश समेत कई संगठनों की ओर से कोटद्वार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun lathicharge Protest unemployed youth Uttarakhand band UKPSC UKSSSC Watch Photos
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तहसील से खदेड़ा। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री का पुतला लेकर फूंकने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Dehradun lathicharge Protest unemployed youth Uttarakhand band UKPSC UKSSSC Watch Photos
प्रदेश सरकार का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेपर घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed