फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून-हरिद्वार हाईवे: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर पहले ही दिन जमकर हंगामा, कांग्रेस नेता ने कराया मुंडन, तस्वीरें...  

Thu, 18 Feb 2021 08:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला(देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Haridwar Highway News: congress Leaders Ruckus on Lachhiwala toll plaza Photos
लच्छी वाला टोल प्लाजा पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बनाए गए लच्छीवाला टोल प्लाजा का संचालन भारी विरोध के बीच शुरू हो गया। पहले दिन कांग्रेस, यूकेडी और स्थानीय वाहन चालकों ने स्थानीय लोगों के लिए टोल पूरी तरह से निशुल्क रखने की मांग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने टोल कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। कई घंटे टोल प्लाजा को फ्री रखकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता भारतभूषण कौशल ने स्थानीय लोगों को छूट नहीं देने पर सिर मुंडवा कर विरोध दर्ज कराया है। 

Dehradun Haridwar Highway News: congress Leaders Ruckus on Lachhiwala toll plaza Photos
लच्छी वाला टोल प्लाजा पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

टोल प्लाजा का संचालन शुरू होते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती के नेतृत्व में समिति से जुड़े करीब 250 वाहन चालक अपने व्यावसायिक वाहनों को लेकर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए टोल का विरोध करते हुए प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।  

Dehradun Haridwar Highway News: congress Leaders Ruckus on Lachhiwala toll plaza Photos
लच्छी वाला टोल प्लाजा पर हंगामा करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम डोईवाला लक्ष्मीराज चौहान, तहसीलदार रेखा आर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार और कोतवाल सूर्यभूषण नेगी आदि मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने विरोध करते हुए टोल से आवाजाही फ्री करा दी। कई घंटों तक वाहन बिना टोल दिए आवाजाही करते रहे। टोल शुरू कराने को लेकर कई बार प्रदर्शनकारियों और टोल कर्मियों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने टोल के विरोध में जमकर हंगामा काटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Haridwar Highway News: congress Leaders Ruckus on Lachhiwala toll plaza Photos
लच्छी वाला टोल प्लाजा पर हंगामा करते कांग्रेस कार्यकर्ता को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, प्रदेश सचिव सागर मनवाल और पंचायतीराज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि अभी हाईवे का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, टोल वसूली शुरू कर दी गई है जो कि गलत है। हाईवे बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी जमीनें और सभी प्रकार का सहयोग दिया है। बावजूद इसके स्थानीय लोगों को टोल में रियायत नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन
Dehradun Haridwar Highway News: congress Leaders Ruckus on Lachhiwala toll plaza Photos
लच्छी वाला टोल प्लाजा पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

कई घंटे प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, एनएचएआई अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के मध्य वार्ता हुई। कांग्रेस नेता मोहित उनियाल ने बताया कि वार्ता के बाद अधिकारियों ने एक सप्ताह निजी वाहनों और तीन दिनों तक व्यावसायिक वाहनों को छूट देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित अवधि तक स्थानीय लोगों को सहूलियत देने के लिए ठोस निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed