फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत संग सड़कों पर उतरी एनएसयूआई, सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार,  250 लोग गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dehradun: Former Cm Harish rawat and nsui Workers Protest during secretariat march, 250 Arrested
- फोटो : अमर उजाला

विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा पर जल्द फैसला लेने की मांग पर देहरादून में एनएसयूआई ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम हरीश रावत भी शामिल रहे। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 250 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

Trending Videos
Dehradun: Former Cm Harish rawat and nsui Workers Protest during secretariat march, 250 Arrested
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस भवन से एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय की ओर बढ़े। पुलिस ने इससे पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद थे। 

Dehradun: Former Cm Harish rawat and nsui Workers Protest during secretariat march, 250 Arrested
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी पर प्रदेश सरकार आंख बंद किए बैठी है। एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी सतवीर चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी क्षेत्र में हजारों पद खाली हैं। सरकार गरीबों के साथ छलावा कर रही है। वर्षों से युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और ठगे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: Former Cm Harish rawat and nsui Workers Protest during secretariat march, 250 Arrested
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाएं लंबित हैं। जो परीक्षाएं हुईं, वह वन आरक्षी भर्ती की तरह धांधली की भेंट चढ़ गई। पुलिस विभाग में चार साल से भर्ती नहीं हुई है। कोरोना के बाद हजारों प्रवासी युवा घर लौटे हैं। उन्हें स्वरोजगार देने का दावा भी हवा हवाई है। 

विज्ञापन
Dehradun: Former Cm Harish rawat and nsui Workers Protest during secretariat march, 250 Arrested
- फोटो : अमर उजाला

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर कोरोना संक्रमण रोकने में नाकाम है तो दूसरी ओर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार भी दूर की कौड़ी है। उन्होंने युवाओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed