फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Film Festival: सीएम धामी ने बॉलीवुड कलाकारों को किया सम्मानित, फिल्मों की शूटिंग को लेकर कही ये बात

Fri, 11 Nov 2022 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Nov 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dehradun International Film Festival 2022: CM Pushkar singh Dhami honored Bollywood actors
देहरादून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

देहरादून फिल्म फेस्टिवल के सातवें संस्करण का शुक्रवार को आगाज हो गया। पहले दिन मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे बॉलीवुड कलाकारों को सम्मानित किया। इससे पहले सुबह के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और बॉलीवुड अभिनेता बृजेंद्र काला ने फेस्टिवल का उद्घाटन किया।



Rishikesh: परमार्थ पहुंचीं पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर, गंगा पूजा कर लिया आने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद

इस दौरान लोगों ने कपिल देव पर आधारित फिल्म 83 का भी लुत्फ उठाया। फिल्म फेस्टिवल में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित फेस्टिवल की शुरुआत सुबह दस बजे हुई। फेस्टिवल में टैलेंट हंट प्रोग्राम में प्रतिभाग करने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

Dehradun International Film Festival 2022: CM Pushkar singh Dhami honored Bollywood actors
देहरादून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

साथ ही नन्हें बच्चों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फिल्म जगत के लोगों ने इस कार्यक्रम माध्यम से उत्तराखंड के टैलेंट को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

Dehradun International Film Festival 2022: CM Pushkar singh Dhami honored Bollywood actors
देहरादून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

शाम को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में प्रत्येक स्थान फिल्मों की शूटिंग के लिए ही है। चारों तरफ नदियां, पहाड़, तीर्थ स्थल आदि हैं। यहां की सुंदरता अपने आप में अतुलनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun International Film Festival 2022: CM Pushkar singh Dhami honored Bollywood actors
देहरादून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

कहा कि उत्तराखंड देश का पहला पहाड़ी राज्य है, जहां सबसे अधिक पर्यटकों के लिए सुविधाएं हैं। इस मौके पर एनआईईपीवीडी के बच्चे भी फिल्म का लुत्फ उठा सकें, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं ने भी फिल्मों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Dehradun International Film Festival 2022: CM Pushkar singh Dhami honored Bollywood actors
देहरादून फिल्म फेस्टिवल

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल समेत बॉलीवुड कलाकरों में मधुर भंडारकर, विक्रम कोचर, रोहित बोस रॉय, पिटोबाश, रूपा गांगुली, शाहिद वालिया, जाशिन अग्निहोत्री, करण रजदान, एहशान कुरेशी, दीपिका चिकलिया, अभिषेक दूधैया आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed