फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनों की तलाश: जिंदा दफन हुए तीन लोगों के शव मिले, चार की तलाश जारी, खोज में लगी डॉग स्क्वायड, तस्वीरें

Wed, 24 Aug 2022 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Aug 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Disaster: Three Dead Body Recovered from debris photos
सरखेत में आपदा - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में आपदा के दौरान सरखेत के घर में दफन हुए पांच लोगों में से तीन के शव मिल गए हैं। तीनों शव मलबे में बहकर काफी नीचे तक आ गए थे। वहीं, देहरादून जिले से लापता कुल सात लोगों में से चार की तलाश जारी है। इनमें दो सरखेत और दो सोडा सरोली गांव से लापता हुए थे।  एसडीआरएफ के डॉग स्क्वायड और नाविक दल लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। 



Cloudburst In Tehri: खेतों में लगे मलबे के ढेर, तैयार फसल हुई बर्बाद, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

मालदेवता के सरखेत इलाके में शनिवार को अतिवृष्टि से भीषण तबाही मची थी। कई मकान जमींदोज हो गए थे जबकि सैकड़ों भवनों को नुकसान हुआ था। इस आपदा में सरखेत निवासी राजेंद्र सिंह राणा का घर भी जमींदोज हो गया था। उनके यहां कुछ मेहमान भी आए थे। सैलाब आया तो सबको अपने साथ बहाकर ले गया। तभी से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान उनकी तलाश में जुटे हैं। 

करीब 72 घंटे की तलाश के बाद बुधवार को खोजी दलों ने तीन शव बरामद कर लिए। दो शव एक ही जगह मिले। इनकी पहचान सुरेंद्र सिंह (45) पुत्र बीर सिंह और राजेंद्र सिंह राणा (40) पुत्र रणजीत सिंह राणा निवासी जैंदवाड़ी टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई।

Dehradun Disaster: Three Dead Body Recovered from debris photos
सरखेत में आपदा - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद इसी जगह एक और शव दिखा। करीब एक घंटे बाद खोजी दलों ने इसे भी निकाल लिया। पहचान विशाल (15) पुत्र रमेश सिंह निवासी भैंसवाड़ा के रूप में हुई। परिवार से जुड़े जगमोहन और अनीता अब भी लापता हैं। वहीं, सोडा सरोली से लापता दीपक रावत और गीताराम की भी तलाश जारी है। 

Dehradun Disaster: Three Dead Body Recovered from debris photos
सरखेत में आपदा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कुमाल्डा क्षेत्र के ग्वाड़ गांव में आई आपदा के बाद लापता चल रहे गांव के एक परिवार के चार लोगों का पांच दिन में भी कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस क्षेत्र में फैले मलबे के ढेर में उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Disaster: Three Dead Body Recovered from debris photos
सरखेत में आपदा - फोटो : अमर उजाला

आपदा की रात को ग्वाड़ गांव मगनी देवी अपने बेटे कमांद सिंह, बहु रुकमणि और एक पोता-पोती के साथ घर में सो रही थी लेकिन रात को बादल फटने से आए सैलाब में उनका पूरा मकान ही मलबे में दब गया। घटना के बाद से लापता लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाने के कई प्रयासों के बाद टीम को मलबे से एक शव ही मिल पाया जबकि चार लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। 

विज्ञापन
Dehradun Disaster: Three Dead Body Recovered from debris photos
सरखेत में आपदा - फोटो : अमर उजाला

सकलाना पट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र पसनी, घुड़साल गांव और तोलियाकाटल सहित आसपास के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अर्जुन प्रताप सिंह ने बताया कि सकलाना पट्टी में विद्युत आपूर्ति से वंचित पसनी, घुड़साल गांव और तोलियाकाटल सहित आसपास के दर्जनभर गांवों की विद्युत लाइनों की मरम्मत में मजदूर जुटे हैं। क्षेत्र में बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed