प्रेमनगर के मांडूवाला में सेलाकुई के तिल्वाड़ी के रहने वाले स्टोन क्रशर मालिक रोहित नेगी की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मुजफ्फरनगर के रहने वाले अजहर मलिक पर है। हत्या की वजह एक युवती को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। मृतक भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा था और पूर्व में मंडल अध्यक्ष रह चुका है।
Dehradun: युवती को लेकर चल रहा था विवाद, पार्टी के बाद भाजपा नेता की हत्या, कार में शीशे से सटाकर मारी गोली
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:22 PM IST
सार
Dehradun Crime News: प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन