फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: दो महीने बाद थी शादी की पहली सालगिरह, काल बनकर आ गई नीलगाय, डंपर से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत

Fri, 19 Feb 2021 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Feb 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Bajpur Accident News: Youth Died after dumper crushed him before two months of marriage anniversary
बाजपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के बाजपुर में नीलगाय से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार तीन लोगों को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में किशोर सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का कारण बनी नील गाय की भी मौत हो गई। गांव रतनपुरा निवासी अमन और रोहित की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है। हादसे में एक मृतक की दो महीने बाद पहली सालगिरह थी।

Uttarakhand Bajpur Accident News: Youth Died after dumper crushed him before two months of marriage anniversary
बाजपुर में सड़क हादसे में मृतक अमन - फोटो : अमर उजाला

मृतक अमन के पिता चंद्रपाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में उन्होंने अपने बेटे अमन की शादी कराई थी। अमन पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। अमन की मौत की खबर मिलते ही उसकी माता अनीता और पत्नी क्रांति बेसुध हो गईं। 

Uttarakhand Bajpur Accident News: Youth Died after dumper crushed him before two months of marriage anniversary
बाजपुर में सड़क हादसे में मृतक रोहित - फोटो : अमर उजाला

मृतक रोहित के फुफेरे भाई सतीश कुमार ने बताया कि रोहित गांव रतनपुरा स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह का विद्यार्थी था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता सीमा देवी बेहोश हो गई। परिजनों ने बिलखते हुए बताया कि रोहित साथियों के साथ गर्जिया मंदिर और हनुमान धाम जाने के लिए घर से निकला था। उन्हें नहीं मालूम था कि भगवान के दर्शन करने जा रहे युवकों के साथ ऐसी दर्दनाक घटना हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Bajpur Accident News: Youth Died after dumper crushed him before two months of marriage anniversary
बाजपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हादसे से गुस्साए लोगों के तेवर देख आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई हालांकि काफी समझाने पर ग्रामीण शव उठाने को राजी हो गए।  बता दें कि बाजपुर के गांव रतनपुरा निवासी अमन (22) पुत्र चंद्रपाल, रोहित (15) पुत्र ओम और विनोद (24) पुत्र कोमल सिंह शुक्रवार को बाइक से रामनगर स्थित गर्जिया माता के मंदिर जा रहे थे। 

विज्ञापन
Uttarakhand Bajpur Accident News: Youth Died after dumper crushed him before two months of marriage anniversary
बाजपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

धौलपुरी मार्ग स्थित बांके बिहारी स्टोन क्रशर के पास उनकी बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई और बाइक नील गाय से टकरा गई। बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े, तभी सामने से आ रहे उपखनिज से भरे डंपर ने उनको कुचल दिया। हादसे में अमन और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल विनोद को सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने लोगों को समझाने की कोशिश की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed