फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: माता-पिता बच्चों को थाने लाकर दिखा रहे रफ्तार का हश्र, लग्जरी कार से रेस में छह दोस्तों की मौत

Thu, 14 Nov 2024 12:04 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

Dehradun Accident: बीते सोमवार रात करीब पौने दो बजे तेज रफ्तार कार बल्लूपुर चौक से कौलागाढ़ की तरफ चल रही थी। इसी दौरान कार किशननगर चौक की ओर से आ रहे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि दो के सिर तो धड़ से ही अलग हो गए।

विज्ञापन
Dehradun Car Accident Parents are showing their children consequences of speeding by coming to police station
देहरादून ओएनजीसी चौक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कैंट थाने में बुधवार को छात्रों और उनके परिजनों का तांता लगा था। स्कूल से अपने बच्चों को लेकर आए कई अभिभावक थाने में क्षतिग्रस्त कार को देखने पहुंचे थे। अभिभावक बच्चों को दिखा रहे थे कि रफ्तार का यह हश्र होता है। कार में अब भी किसी युवा के सिर की हड्डी का अवशेष पड़ा हुआ था।



बच्चे भी इसे देखकर कभी वाहन तेज न चलाने की शपथ ले रहे थे। हालांकि, थाने में भीड़ को देखकर कई बार तो पुलिसकर्मियों को भी लोगों को वहां से जाने के लिए कहना पड़ा। लेकिन, रह रहकर लोग अपने बच्चों को इस कार को दिखाने के लिए ला रहे थे।

ओएनजीसी चौक पर सोमवार देर रात बेहद तेज रफ्तार कार कंटेनर के पिछले हिस्से से टकराई थी। हादसे में देखते ही देखते पल भर में छह दोस्त मौत के मुंह में समा गए। मरने वालों में तीन युवतियां भी शामिल थीं। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार की पूरी छत टूटकर पिछले हिस्से से चिपक गई।

 

Dehradun Car Accident Parents are showing their children consequences of speeding by coming to police station
देहरादून हादसा - फोटो : अमर उजाला

मौके पर शव और मांस के लोथड़े करीब 60 मीटर तक बिखर गए। भीषण दुर्घटना में एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

Dehradun Car Accident Parents are showing their children consequences of speeding by coming to police station
देहरादून में सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतकों की पहचान गुनीत (19) पुत्री तेज प्रकाश सिंह निवासी साईं लोक, जीएमएस रोड, कुणाल कुकरेजा (23) पुत्र जसवीर कुकरेजा, निवासी गली नंबर 11, राजेंद्र नगर, मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, ऋषभ जैन (24) पुत्र तरुण जैन, निवासी राजपुर रोड जाखन, नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव गोयल निवासी आनंद चौक, तिलक रोड, अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालीदास रोड और कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कांवली रोड देहरादून के रूप में हुई है। जबकि, सिद्धेश अग्रवाल (25) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी राजपुर रोड हादसे में घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Car Accident Parents are showing their children consequences of speeding by coming to police station
देहरादून ओएनजीसी चौक पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी दोस्त एक कार में सवार थे। कार अतुल अग्रवाल चला रहा था। सोमवार रात करीब पौने दो बजे उनकी तेज रफ्तार कार बल्लूपुर चौक से कौलागाढ़ की तरफ चल रही थी। इसी दौरान कार किशननगर चौक की ओर से आ रहे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई।
 

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident:  तो कार की सनरूफ से बाहर निकले थे एक युवक और एक युवती...एडास ऑन होता तो शायद बच जाती जान

विज्ञापन
Dehradun Car Accident Parents are showing their children consequences of speeding by coming to police station
देहरादून ओएनजीसी चौक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसा इतना भयानक था कि दो के सिर तो धड़ से ही अलग हो गए। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने तीन शवों को दून अस्पताल, एक को कोरोनशन और दो को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। मंगलवार सभी शवों का कोरोनशन अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed