फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून कार हादसा: सामने था खौफनाक मंजर, तमाशबीन बनी भीड़ का नहीं पसीजा दिल, बनाते रहे वीडियो

Wed, 04 Nov 2026 10:10 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 04 Nov 2026 10:10 PM IST
सार

कंटेनर के नीचे दबने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिसकर्मियों ने शवों को बाहर निकालने के बाद घटनास्थल पर राहत कार्य आगे बढ़ाया। कंटेनर में भरी प्लास्टिक दाने की बोरियां हटाने की जरूरत पड़ी तो पुलिसकर्मियों ने वहां खड़े लोगों से भी अपील की। लेकिन लोग रील बनाते रहे। 

विज्ञापन
Dehradun car accident crowd Not Help making videos and reels of Incident
देहरादून में हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार दोपहर हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। किसी को हादसे का वीडियो बनाना था तो कोई कंटेनर के ऊपर चढ़कर पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद करने में जुटा था। हर किसी को हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की जल्दी थी लेकिन जब राहत और बचाव कार्य में हाथ बंटाने की जरूरत पड़ी तो भीड़ में से चंद लोग ही आगे आए। हादसे के बाद का यह नजारा लोगों की संवेदनहीनता को भी उजागर कर गया।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर के नीचे दबने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे छह साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, कार सवार चार लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने शवों को बाहर निकालने के बाद घटनास्थल पर राहत कार्य आगे बढ़ाया। कंटेनर में भरी प्लास्टिक दाने की बोरियां हटाने की जरूरत पड़ी तो पुलिसकर्मियों ने वहां खड़े लोगों से भी अपील की।

काल बना कंटेनर: छोटे भाई की गर्भवती पत्नी को देखने आ रहे थे दून, मौत के मुंह में समा गए परिवार के तीन लोग

हैरानी की बात यह रही कि सैकड़ों लोगों की भीड़ में से महज 10 से 12 लोग ही मदद के लिए आगे आए। इन लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर कंटेनर से प्लास्टिक दाने की बोरियां हटाईं। बाकी लोग दूर खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। कुछ युवक तो कंटेनर के ऊपर चढ़कर वीडियो बनाने में व्यस्त थे। उन्हें इस बात की परवाह नहीं दिखी कि घटनास्थल पर पुलिस और बचाव दल को काम करने में कितनी मुश्किल हो रही है।

Trending Videos
Dehradun car accident crowd Not Help making videos and reels of Incident
देहरादून में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई थी। ऐसे वक्त में जहां घायलों और पीड़ितों की मदद के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत थी, वहीं लोगों का ध्यान मोबाइल कैमरों और सोशल मीडिया रील पर ज्यादा रहा। घटनास्थल पर जुटी भीड़ का यह रवैया कई सवाल छोड़ गया।

Dehradun car accident crowd Not Help making videos and reels of Incident
देहरादून में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सड़क हादसे के वक्त तमाशबीन बनने के बजाय यदि लोग जिम्मेदारी से बचाव दल का सहयोग करें तो कई बार राहत कार्य में तेजी लाई जा सकती है। हादसे की रील बनाने से ज्यादा जरूरी उस वक्त किसी की जान बचाने या राहत कार्य में मदद करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun car accident crowd Not Help making videos and reels of Incident
देहरादून में हादसे में बचा बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। सैकड़ों तमाशबीन राहत-बचाव अभियान देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। एक बार तो स्थिति यह बन गई ट्रक से कुछ दूर खड़ी एंबुलेंस को लाने की जगह नहीं बची।

विज्ञापन
Dehradun car accident crowd Not Help making videos and reels of Incident
देहरादून में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने लोगों को दूर कर एक एंबुलेंस कार के पास लाई और दो शव उसमें रखे। घायल बच्चे को एक कर्मचारी गोद में लेकर आगे बैठा। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस को लाने के लिए फिर पुलिस को तमाशबीन बनी भीड़ को दूर करना पड़ा। इस बीच कुछ युवक पलटे हुए कंटेनर में ही चढ़ गए। इन्हें डांटकर पुलिस अधिकारियों ने नीचे उतारा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed