फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री, अफसरों के फूले हाथ-पांव, तस्वीरें

Sun, 11 Apr 2021 04:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Apr 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: cm tirath singh rawat inspected doon smart city work, watch photos
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को अचानक देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों का जायजा लेने पहुंच गए। जिससे अधिकरियों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पलटन बाजार, परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 अप्रैल तक स्मार्ट सिटी के कार्य पूरा करने का समय दिया गया था। एक सप्ताह और ले लो, लेकिन काम पूरा चाहिए। मुख्यमंत्री ने पलटन बाजार में व्यापारियों से भी बात की। व्यापारियों ने कहा कि समस्या यह है कि रात भर यहां काम होता है और सुबह खुली मिट्टी की वजह से धूल उड़ती है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां फिलहाल रोजाना पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गांधी रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की माता प्रेमा देवी की तेरहवीं के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति की कामना की।



उत्तराखंड : देवस्थानम बोर्ड पर तीरथ सरकार के फैसले की सुब्रह्मण्यम स्वामी ने की तारीफ, बताया- हिंदुओं की बड़ी जीत

dehradun news: cm tirath singh rawat inspected doon smart city work, watch photos
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले शहरी विकास एवं आवास मंत्री बंशीधर भगत ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों के बीच दून की खुदी सड़कों पर सख्त नाराजगी जताई थी। उन्होंने स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव को निर्देश दिए  थे कि जितनी सड़कें खोदी जाएं, उतनी काम निपटते ही बनाई जाएं, ताकि जनता को परेशानी न हो।

dehradun news: cm tirath singh rawat inspected doon smart city work, watch photos
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा के कक्ष 120 में आयोजित शहरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री बंशीधर भगत ने स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा की थी। उन्होंने इस परियोजना के तहत होने वाले कार्यों और उनके पूरे करने की अवधि के बारे में भी जानकारी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
dehradun news: cm tirath singh rawat inspected doon smart city work, watch photos
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया था कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन इतनी गति में भी कम से कम डेढ़ साल का समय चाहिए। अभी तक करीब सात माह का समय पूरा हो चुका है। समीक्षा के दौरान मंत्री बंशीधर भगत खुदी हुई सड़कों और इससे जनता को हो रही परेशानी पर खफा नजर आए थे।

विज्ञापन
dehradun news: cm tirath singh rawat inspected doon smart city work, watch photos
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने स्मार्ट सिटी सीईओ को कहा था कि शहर में जगह-जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं। अव्यवस्थाएं हो रही हैं। इसलिए अगर स्मार्ट सिटी के कार्यों के लिए एक किलोमीटर की सड़क खोद रहे हैं तो उस काम को पूरा करते ही पहले वह सड़क बनाओ। ताकि जनता परेशान न हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed