फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for Karwa Chauth

Dehradun News: करवाचौथ की तैयारी, बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़ रही भीड़

Tue, 27 Oct 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 27 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Karwa Chauth
- चूड़ी-कंगन और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़
विज्ञापन

- सजावटी सामान और खिलौनों की भी हो रही खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। करवाचौथ पर्व के लिए बाजार में रौनक बढ़ी हुई है। त्योहार की तैयारियों के चलते बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं चूड़ी, कंगन और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर जमकर खरीदारी कर रही हैं। वहीं, कपड़ों और घरों की सजावट के सामान भी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजार में जगह-जगह दुकानें सजी हुई हैं। चूड़ी-कंगन, सौंदर्य प्रसाधन और कपड़े आदि की दुकानों पर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके अलावा घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान की भी मांग है। बाजार में बच्चों के लिए गुब्बारे, विभिन्न प्रकार के बाजे और खिलौनों की भी भरमार है।
विज्ञापन

बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। दुकानों पर ग्राहकों की जरूरत के अनुसार सामान उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने त्योहार के सीजन में बाजार में अच्छा कारोबार होने और व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed