उत्तराखंड के जोशीमठ में मलारी रोड पर भुजगड़ के पास हुए कार हादसे में मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे तक चले रेस्क्यू के बाद कार में फंसे चारों शवों को निकाल दिया गया है, जबकि सोमवार को खाई से एक शव निकाला गया था।
2 of 7
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस चौकी मलारी में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद से नीती घाटी में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि रविवार को फरकिया गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था।
3 of 7
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र सिंह (26) पुत्र रणजीत सिंह, कुशाल सिंह (35) पुत्र बाल सिंह, कुशल सिंह (29) पुत्र नारायण सिंह, राकेश सिंह (23) पुत्र गंगा सिंह सभी कोषा गांव निवासी, देवेंद्र सिंह (32) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नीती क्रिकेट खेलने गए थे।
4 of 7
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चार युवक एक ही गांव के थे और एक युवक पास के ही गांव का था। ये पांचों दोस्त थे। मैच संपन्न होने के बाद वे शाम को कार से लौट रहे थे। देर शाम मलारी के समीप भुजगड़ नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी।
5 of 7
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने की वजह से दुर्घटना का किसी को भी पता नहीं चल पाया। सोमवार को परिजनों ने खाई में कार गिरी देखी तो पुलिस को सूचित किया। खाई गहरी होने के कारण देर शाम तक राकेश सिंह पुत्र गंगा सिंह का शव खाई से निकाला गया था।