हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को खोले जाएंगे। हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को आयोजित बैठक में हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई। इस दौरान हेमकुंड यात्रा को लेकर की जाने वाली तैयारियों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
2 of 5
hemkund sahib
- फोटो : file photo
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के साथ ही यहां 25 मई को लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।
3 of 5
hemkund sahib
- फोटो : file photo
हेमकुंड साहिब में अभी भी करीब सात फुट बर्फ जमी है, जबकि बीते वर्ष इन दिनों धाम में 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी रहती थी। यात्रा मार्ग पर भी अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक पैदल मार्ग पर ग्लेशियर पसरे हुए हैं।
4 of 5
hemkund sahib
- फोटो : file photo
मैनेजमेंट की ओर से पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना की इंजीनियरिंग कोर से भी मदद लेने की योजना बनाई गई है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेठी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि शीतकाल में कम बर्फवारी के चलते इस बार धाम और पैदल मार्ग पर बर्फ कम है। पैदल मार्ग में अटलाकुड़ी से हेमकुंड तक ग्लेशियर है।
5 of 5
hemkund sahib
- फोटो : file photo
जिसे हटाने के लिये आगामी 4 अप्रैल से सेना की इंजीनियरिंग कोर और सेवादार काम शुरू कर देंगे। साथ ही 25 अप्रैल से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा हेमकुंड साहिब और घांघरिया में भी यात्रा व्यवास्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।