हरिद्वार जिले के खानपुर से कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं। ये कांग्रेस विधायक हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कुछ माह पहले डांस वीडियो को लेकर चर्चाओं में आए थे।
कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं
2 of 7
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : file photo
पत्नी के पंचायत चुनाव से ऐन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में चैंपियन दोनों हाथों में पिस्टल लेकर डांस करते नजर आए। साथ में उनकी पत्नी रानी देवयानी समेत परिवार के लोग भी मौजूद थे। इससे पहले चैंपियन ने कभी आईआईटी रुड़की में छात्रों के बीच शर्ट उतारकर अपने मसल्स से वाहवाही लूटी है तो कभी अवैध खनन करने वालों को दौड़ाकर दबंगई का अहसास कराया।
कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं
3 of 7
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन
- फोटो : file photo
खानपुर विधायक और राज्य खनिज विकास परिषद के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को एक टीवी चैनल पर चले एक वीडियो में कुंवर प्रणव को किसी अधिकारी का नाम लेकर धमकाते हुए दिखाया गया था। बताया गया कि लक्सर क्षेत्र की एक फैक्ट्री से कुछ कर्मचारियों को प्रबंधन ने काम से हटा दिया था। कर्मचारी काम पर वापस रखवाने की सिफारिश लेकर कुंवर प्रणव के पास गए थे। आरोप है कि इस दौरान प्रणव ने फैक्ट्री के महाप्रबंधक को धमकी दी।
कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं
4 of 7
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन
- फोटो : file photo
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह ने फिनलैंड में डबल ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीता था। दिव्य प्रताप सिंह के वापस आने पर अखिल भारतीय गूर्जर महासभा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। प्रशासनिक भवन में हुए समारोह में चैंपियन और उनके कई समर्थकों ने खुशी में अपनी राइफलों और बंदूकों से जमकर फायरिंग की थी। सिविल लाइंस कोतवाली में इस बारे में प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं
5 of 7
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन
- फोटो : file photo
गुलदार की खाल पहने हुए कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी गुलदार की खाल पहनी जैकेट की तस्वीरें खूब चर्चाओं में रही। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने प्रमुख वन संरक्षक को वन संरक्षण अधिनियम के तहत जांच कर कार्रवाई। कुंवर प्रणव चैंपियन अपने फेसबुक अकाउंट में इस बात का जिक्र किया कि गुलदार की यह खाल उन्हें विरासत में मिली।