{"_id":"5bba1063867a5568232bd8d4","slug":"crocodile-rescued-on-motorcycle-from-house-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशालकाय मगरमच्छ को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए ग्रामीण, रास्तेभर अटकी रही सांसे, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशालकाय मगरमच्छ को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए ग्रामीण, रास्तेभर अटकी रही सांसे, तस्वीरें...
Mon, 08 Oct 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Crocodile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार के गांव पुरानी कुंडी में रविवार की सुबह ग्रामीण फूल सिंह के घर में मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। प्रधान सुखदेव पाल ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मगरमच्छ को देख लोगों के हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पर बमुश्किल काबू पाया और उसे गंगा में छोड़ दिया। वनकर्मियों और ग्रामीणों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर गंगा में छोड़ दिया।
2 of 5
Crocodile
दरअसल, सुबह गंगा नदी से निलकर मगरमच्छ पथरी क्षेत्र से के बिशनपुर गांव में घुस आया। जिससे गांव के लोगों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ काफी देर तक पूरे गांव में उधम मचाता घूमता रहा। इस दौरान ग्रामीणों की सांसे अटकी रही। वनकर्मी नवल पाठक व बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ कर गंगा में छोड़ दिया। प्रधान सुखदेव पाल ने बताया कि बिशनपुर कुंडी व पुरानी कुंडी गांव के निकट गंगा होने के कारण मगरमच्छ वहां से निकल कर ग्रामीणों के घरों में घुस जाते हैं।
3 of 5
Crocodile
वहीं, श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास गंगा में मगरमच्छ आने से गांव के लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। मगरमच्छ को देखने के लिए गंगा के किनारे ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। शनिवार को दोपहर कांगड़ी गांव के पास कुछ ग्रामीण गंगा में नहा रहे थे। तभी उन्हें अचानक एक मगरमच्छ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Crocodile
मगरमच्छ को देख कर गंगा नहा रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई । मगरमच्छ दिखने सूचना गांव में फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीण भारी संख्या में गंगा किनारे पहुंचे। ग्रामीणों का सौर शराबा सुनकर मगरमच्छ कांगड़ी गांव की ओर से गंगा की दूसरी धारा में गुरुकुल की तरफ चला गया। कांगड़ी गांव ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पहले भी कांगड़ी गांव के पास गंगा मे मगरमच्छ देखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
crocodile
- फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को भी दी गई है लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। गंगा में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों मे काफी लंबे समय से दहशत का माहौल है। वहीं गंगा की तरफ जाने से भी ग्रामीण डरते हैं। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर का कहना है कि गंगा में मगरमच्छ देखने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर गंगा में रेस्क्यू चलाया जाएगा। वहीं मगरमच्छ को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर भिजवाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।