फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman killed husband, dead body buried down stone.

डंडे से पीटकर पति को उतारा मौत के घाट, बेटे संग मिल ठिकाने लगा दी लाश

Mon, 02 Jan 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली) Updated Mon, 02 Jan 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
woman killed husband, dead body buried down stone.
हत्या कर ठ‌िकाने लगा दी लाश - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित घाट ब्लॉक के ल्वाड़ी गांव में एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति को मौत को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


यही नहीं घटना को दबाने के लिए मां-बेटे ने शव को घर से कुछ दूर एक गुफा में पत्थरों के नीचे दबा दिया, जिससे 28 दिसंबर की रात हुए इस हत्याकांड का न स्थानीय ग्रामीणों को पता चल पाया और न ही राजस्व पुलिस को। पांचवें दिन एक जनवरी को मृतक के भाई के सूचना देने पर राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी हो पाई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। हत्या आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बेटे के साथ मिलकर शव का लगाया ठिकाने

woman killed husband, dead body buried down stone.
डंडे से पीटकर कर दी हत्या - फोटो : AmarUjala

राजस्व पुलिस ने मृतक की पत्नी जेठुली देवी से हुई पूछताछ के आधार पर बताया कि 28 दिसंबर की रात जेठुली देवी का पति सोहन लाल (46 वर्ष) घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

सोहन लाल ने जेठुली देवी के साथ जब हाथापाई शुरू की तो बचाव में उसने डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे सोहनलाल नीचे जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को दबाने के लिए मृतक की पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर सोहनलाल के शव को गांव के बाहर गुफा में पत्थरों के नीचे दबा दिया। 28 दिसंबर बुधवार को हुई इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो पाई।

गुफा में पत्थरों के नीचे बरामद हुआ शव

woman killed husband, dead body buried down stone.
पत्थरों के नीचे म‌िली लाश - फोटो : AmarUjala

पांचवें दिन रविवार को राजस्व पुलिस को भी तब हत्याकांड की जानकारी हो पाई जब मृतक का भाई प्रताप राम राजस्व पुलिस चौकी में तहरीर देने पहुंचा।

तहरीर में उसने सोहनलाल की हत्या की आशंका जताते हुए मामले में उसकी पत्नी और बेटे को नामजद कराया था। मामले की जांच को राजस्व उपनिरीक्षक मालदत्त देवराड़ी फोर्स के साथ ल्वाणी गांव पहुंचे।

आरोपी मां-बेटे से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी घटना बयां कर दी। इसके बाद मृतक सोहन लाल का शव गांव के समीप एक गुफा में पत्थरों के नीचे से बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

मां-बेटे गिरफ्तार

woman killed husband, dead body buried down stone.
Murder

सोमवार को नायब तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ भी ल्वाणी गांव पहुंचे। पूछताछ में मृतक की पत्नी जेठुली देवी ने पति की हत्या की बात कबूल करते हुए बेटे धनवीर के भी इसमें शामिल होने की बात कही।

आरोपी महिला जेठुली देवी और धनवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed