फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता से इतनी नफरत करता था बेटा कि मरने तक दागता रहा गोलियां, फिर खूब रोया, दर्दनाक तस्वीरें

Mon, 28 May 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 28 May 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Son does heinous crime with father firing for murder in haridwar
murder in haridwar

विशाल के जेहन में पिता जयपाल सिंह के व्यवहार को लेकर नफरत कूट-कूट कर भरी हुई थी। रविवार को गुस्से का यह ज्वालामुखी फट ही पड़ा। विशाल के गुस्से का अंदाजा इसी से लगा सकते है कि वह रिवाल्वर की ट्रिगर दबाता ही चला गया। उसे पिता की मौत पर पश्चाताप भले ही है लेकिन इतना बड़ा कदम उठाने का गिला नहीं है। कोतवाली रानीपुर की हवालात में बंद चेकदार शर्ट और पेंट पहने मजबूत कद काठी के विशाल के चेहरे को देखकर हर किसी के जुबां से यही बोल फूटेंगे कि, वह बेहद ही शांत स्वभाव का दिखता है। इस शांत चेहरे के पीछे इतना गुस्सा भरा हुआ होगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया सकता था।








 

Son does heinous crime with father firing for murder in haridwar
murder in haridwar

हवालात में जब विशाल से पिता पर गोलियां बरसाने की वजह पूछी तब उसने पिता के दामन पर आरोपों की झड़ी लगा दी। बकौल विशाल कि, पिता शराब पीकर रोजाना ही उसे डांटते थे और उनका जुआ खेलना भी उसे पसंद नहीं था। किराना की दुकान के लिए सामान खरीदने के लिए जब भी वह रकम की डिमांड करता था तो पिता उसे छिड़क देते थे। बकौल विशाल की पिता का व्यवहार मां के प्रति भी ठीक नहीं था। वह अक्सर उसे धमकी देते थे कि उसे गांव छोड़ आएंगे।

Son does heinous crime with father firing for murder in haridwar
murder in haridwar

टिबड़ी में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (सेवानिवृत्त) जयपाल सिंह की बड़े बेटे विशाल ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पिता की ही 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर से बेटे ने रोंगटे खड़े करने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया। बेटे ने रिवाल्वर की एक-दो नहीं बल्कि पांच गोलियां पिता के शरीर में उतार दी। परिजनों ने संपत्ति का बंटवारा न होने पर पिता का कत्ल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से रिवाल्वर बरामद कर ली। जिला अस्पताल में चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का  आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे स्थिति पर नियंत्रण पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Son does heinous crime with father firing for murder in haridwar
murder in haridwar

दिल दहला देने वाली यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घटित हुई। हरिद्वार तहसील से सेवानिवृत्त जयपाल सिंह का परिवार टिबड़ी में मुख्य मार्ग पर रहता है। परिवार में बड़ा बेटा विशाल, छोटा बेटा अमित, बहू बनी, पत्नी शांति देवी है। आजकल उनकी शादीशुदा बेटियां वैशाली और रूपाली भी घर आई हुई थी। घर में ही उन्होंने किराना की दुकान खोली हुई थी। सुबह के वक्त बेटियां, छोटा बेटा और उसकी पत्नी ऊपरी मंजिल पर थे और पत्नी रसोई में थी। इसी दौरान बाथरूम से निकल रहे जयपाल सिंह पर बड़े बेटे विशाल ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

विज्ञापन
Son does heinous crime with father firing for murder in haridwar
murder in haridwar

गोलियां लगने से खून से लथपथ जयपाल को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल, एसएसआई दिलमोहन सिंह बिष्ट पहुंचे। उधर, रानीपुर पुलिस ने टिबड़ी पहुंचकर कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपे हत्यारोपी विशाल को हिरासत में लेते हुए रिवाल्वर बरामद कर ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed