फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजली कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाश, लूटे दस लाख के जेवर

Mon, 08 Aug 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 08 Aug 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
photos of robbery in haridwar
robbery in haridwar - फोटो : amar ujala

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से सटी हरिलोक कालोनी में बिजली कर्मचारी बनकर एक घर में घुसे तीन बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधकर बनाकर दस लाख के जेवर लूटकर ले गए। बदमाश घटना को अंजाम देकर आराम से फरार होने में कामयाब रहे। लूट की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

photos of robbery in haridwar
robbery in haridwar

घटनास्थल के पास ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों के चेहरे कैद हुए हैं। ज्वालापुर पुलिस और एसओजी घटना के खुलासे में जुट गई है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की हरिलोक कालोनी के मकान संख्या एल-105 में गुड़िया बेगम पत्नी सूफी गुलजार रहती हैं। रविवार को दोपहर करीब एक बजे घर कॉल बेल बजी।

photos of robbery in haridwar
robbery in haridwar

मुख्यद्वार पर पहुंची गुड़िया बेगम ने झांककर देखा तब बाहर मौजूद रहे तीन युवकों में से एक युवक बोला कि वे बिजली विभाग के कर्मचारी है और मीटर चेक करना है। महिला ने मीटर के घर के बाहर ही होने की बात कही। युवक बोले कि हरिलोक कालोनी में बिजली के बिल अधिक आ रहे है, इसलिए पूरे घर में लगे उपकरण चेक करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of robbery in haridwar
robbery in haridwar

महिला ने दरवाजा खोल दिया। घर के अंदर दाखिल होने के बाद लुटेरों ने गुड़िया बेगम, उसकी भांजी नसरीन और छह वर्ष की बेटी सोनी को बंधक बना लिया। बच्ची की गर्दन पर बड़ा छुरा रखकर जेवरात उतारकर देने को कहा। महिला ने तुरंत जेवरात उतारकर दे दिए। फिर अंदर कमरे में अलमारी में रखे जेवरात भी लुटेरों ने कब्जे में ले लिए। कपड़े से महिला, उसकी बेटी और भांजी को बांध दिया और कमरे में बंदकर चले गए।

विज्ञापन
photos of robbery in haridwar
robbery in haridwar

जैसे तैसे महिला ने अपने को बंधन मुक्त किया और बाहर आकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल, सीओ सदर जेपी जुयाल, कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि घटनास्थल से फलांग भर की दूरी पर एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों लुटेरों के चेहरे कैद हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed