फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस आई तो पता लगा, पापा ने मम्मी का मर्डर कर दिया

Mon, 17 Apr 2017 01:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Apr 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Man murdered his wife dehradun

बेरोजगारी से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हैरत वाली बात यह रही कि आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन करके मामले की सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तो उसके 12 साल के बेटे ने बताया कि पापा बहुत परेशान थे। मम्मी से रोज झगड़ा करते थे। अब पापा ने मम्मी को मार दिया

Man murdered his wife dehradun

बेरोजगारी से परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने रविवार देर रात पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को खुद 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार किया। देर रात पुलिस हत्या के कारण जानने को आरोपी से पूछताछ में जुटी थी।

Man murdered his wife dehradun
दरअसल, सहारनपुर निवासी अभिषेक शर्मा (40) ने आठ महीने पहले टी स्टेट बंजारावाला में किराये का मकान लिया था। वह पत्नी नीति शर्मा और दो बेटों तुषार और गर्व के साथ रहता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man murdered his wife dehradun

बंजारावाला में पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को 100 नंबर पर इसकी जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अभिषेक खुद गला घोंटकर हत्या करने की बात भी स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
Man murdered his wife dehradun

हालांकि आरोपी ने हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं बताया। अभिषेक पुलिस को मानसिक तनाव में होने की बात कहकर बार-बार टालता रहा। हत्याकांड की तह तक जाने के लिए पुलिस ने आरोपी की मां, मकान मालिक और पड़ो‌सियों से पूछताछ करनी चाही। लेकिन पड़ोसियों और मकान मालिक ने काफी देर तक दरवाजा ही नहीं खोला। जबकि आरोपी की मां भी कुछ बोलने के बजाय गुमसुम बैठी रही। अब किसी के कुछ नहीं बताने पर पुलिस आरोपी से ही हत्याकांड का पूरा सच उगलवाने में जुटी हुई है। 

बेटे तुषार ने बताया कि पापा परेशान रहते थे। हम 15 दिन पहले ही नानी के घर (इटावा, उत्तरप्रदेश) से लौटे थे। पापा नौकरी खोज रहे थे। नौकरी न मिलने से वह डिप्रेशन में थे। शायद इसी वजह से उनका रोजाना मां से झगड़ा होता था। रविवार की रात को कुछ ऐसा ही ‌हुआ। तुषार के मुताबिक, वह अपने छोटे भाई गर्व के साथ दूसरे कमरे में था। रात अचानक पुलिस के घर पहुंचने और मां का शव ले जाने की घटना की जानकारी हुई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed