युवकों के पास पुलिस को बैग में इनते सारे नकली नोट मिले की पुलिस हैरान रह गई। लेकिन बैग में उसके साथ जो निकला उसे देखकर पुलिस सकते में आ गई।
युवकों के पास मिला नकली नोटों से भरा बैग, उसके साथ जो निकला देखकर सकते में आई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार में नकली नोट बेचने आए एक गैंग के चार सदस्यों को पुलिस की क्राइम इंवेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू ) की टीम ने गाड़ीघाट से लाखों रुपये के नकली नोट समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास एक लाख 12 सौ रुपये के नकली नोट, दो अवैध तमंचे और दो चाकू बरामद किए हैं।
कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी डा. हरीश वर्मा ने कहा कि कोटद्वार की सीआईयू टीम को बहुत बड़ी सफलता मिली है। सोमवार सुबह सीआईयू टीम के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी को मुखबिर की सूचना मिली। इसके बाद सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची। वहां गैंग के सदस्य नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे थे।
इस दौरान टीम ने चारों को दबोच लिया और गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में उनकी पहचान बाजिद पुत्र इरशाद निवासी तुमडियाकला थाना डिमरी मुरादाबाद, अमित त्यागी पुत्र विजय पाल निवासी ग्राम रूपपुर साहपुर थाना स्योहारा बिजनौर, नवाब पुत्र जाबिर निवासी हरिपुरकलां गांव महुआ डाबरा थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर और विनोद पुत्र लाल्लू सिंह निवासी धर्मशानगली थाना नगीना बिजनौर के रूप में हुई।
पुलिस को बाजिद के पास से 100 रुपये के 307 नकली नोट, एक 315 बोर का तमंचा, अमित त्यागी के पास से 100 रुपये के 233 नकली नोट, एक तमंचा, नवाब के पास से 100 रुपये के 215 नकली नोट, एक अवैध चाकू और विनोद से 100 रुपये के 257 नकली नोट और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।