थाने से करीब 20 मीटर दूर स्थित घर में दो बच्चियों की निर्मम हत्या से तीर्थनगरी ऋषिकेश दहल गई। गुरुवार को हुए इस डबल मर्डर से पुलिस में हड़कंप मच गया। श्यामपुर पुलिस चौकी के पास गुरुद्वारे के पीछे एक घर के कमरे में रह रही नेपाली मजदूर महिला की दो बेटियों की अज्ञात लोगों ने गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी।
{"_id":"594241df4f1c1b76458b48ea","slug":"double-murder-in-rishikesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाने से 20 मीटर दूरी पर दो बच्चियों की निर्मम हत्या, पुलिस में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने से 20 मीटर दूरी पर दो बच्चियों की निर्मम हत्या, पुलिस में हड़कंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : Manish Agarwal, Amar Ujala, Rishikesh
Trending Videos
murder
- फोटो : Manish Agarwal, Amar Ujala, Rishikesh
महिला श्रमिक सीता देवी गुरुवार की सुबह 8:00 बजे काम पर गई थी और उसका बेटा मिलन रिश्तेदार के घर गया हुआ था। मिलन गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे जब घर पहुंचा तो दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा थी। कुंडी खोलकर जब वह भीतर पहुंचा तो पलंग पर उसकी 13 वर्षीय बहन और तीन वर्षीय बहन बेसुध पड़ी थी।
murder
- फोटो : Manish Agarwal, Amar Ujala, Rishikesh
उसने रिश्तेदार और आसपास लोगों को घटना की जानकारी दी। लोग जब कमरे में पहुंचे तो दोनों बच्चियां मृत अवस्था में पड़ी थी बड़ी बालिका का नाम मोनिका और छोटी का नाम रिया बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
सूचना पाकर एसपी देहात सरिता डोभाल कोतवाली प्रभारी एसपी निहारिका भट्ट घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों की मां से पूछताछ की। देहरादून से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति सूरज किसी मामले में वर्तमान में सुद्धोवाला जेल में है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस घटना की जांच अलग-अलग बिंदुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया किसी यौनाचार की आशंका से इनकार किया है। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास रह रहे लोगों से आवश्यक पूछताछ की। एसपी देहात सरिता डोभाल ने बताया कि प्रथम दृष्टि यह मामला परिवारिक विवाद का नजर आ रहा है। मगर फिर भी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।