{"_id":"5ed7c4ff2ddcfc5fe33adc7f","slug":"pictures-of-cyclone-nisarga-which-hit-maharashtra-badly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cyclone Nisarga : महाराष्ट्र में तबाही मचाने के बाद कमजोर हुआ तूफान, देखिये तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyclone Nisarga : महाराष्ट्र में तबाही मचाने के बाद कमजोर हुआ तूफान, देखिये तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
तेज लहरों के बीच नाव किनारे लाने की कोशिश करते मछुआरे
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक ओर पूरा देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है तो दूसरी ओर प्राकृतिक आपदाएं आम जनजीवन पर दोहरी मार की तरह पड़ रही हैं। पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान ने कहर बरपाया तो अब महाराष्ट्र और गुजरात चक्रवात निसर्ग से जूझ रहे हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि 120 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बुधवार की दोपहर महाराष्ट्र के तट पर पहुंचा भीषण चक्रवात निसर्ग अब कमजोर पड़ने लगा है और शाम तक इसकी तीव्रता और घट गई है। तस्वीरों में देखिए कैसा रहा निसर्ग के दौरान माहौल...
2 of 10
चक्रवात निसर्ग की सबसे ज्यादा मार मछुआरों पर पड़ी है। उन्हें खुद और परिवार को तो सुरक्षित स्थानों पर ले ही जाना पड़ा साथ में उनकी आजीविका का साधन नावों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी थी यह तस्वीर ठाणे के उत्तम में चक्रवात निसर्ग से भूस्खलन होने के बाद में नाव को सुरक्षित स्थान पर ले जाते मछुआरों की है।
3 of 10
देश में फिलहाल संकट का सबब बने कोरोना वायरस से देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। ऐसे में चक्रवात निसर्ग महाराष्ट्र की तटीय आबादी के लिए बड़ा संकट बन गया। बांद्रा में अरब सागर के किनारे पर बने झोपड़े के पास खड़ा एक व्यक्ति और पीछे समुद्र में उठती तेज लहरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
तूफान निसर्ग दोपहर करीब एक बजे महाराष्ट्र तट से टकराया और अगले तीन घंटे तक लैंडफॉल प्रक्रिया चली। इसी के साथ रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अलीबाग सहित कई इलाकों में तेज बारिश और हवाओं का दौर शुरू हो गया। सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के बाद नाव में से पानी निकालते मछुआरे।
विज्ञापन
5 of 10
महाराष्ट्र में रत्नागिरि नर्मदा सीमेंट पोर्ट पर चक्रवात निसर्ग के दौरान एक जहाज से टकराती लहरें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।