फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: कोरोना से राजधानी में हर घंटे तीन लोग गंवा रहे जान, श्मशान घाट में लग रही लंबी लाइन, तस्वीरें...

Wed, 05 May 2021 10:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 May 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand News: Three people Dead every hour in dehradun, long line in cremation ground Raipur Photos
देहरादून में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून में बुधवार को कोरोना से हर घंटे औसतन तीन लोगों की मौत हुई। 24 घंटों के दौरान जिले में 73 लोगों ने अपनी जान गंवाई। अकेले दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 24 मरीजों ने दम तोड़ा। 2700 से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, अधिक लोगों की मौत होने से रायपुर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। 

हरिद्वार: मुक्तिधाम में चिता के साथ जलाई और खुले में फेंकी जा रही पीपीई किट, बढ़ रहा संक्रमण का खतरा, तस्वीरें...

इस दौरान एम्स ऋषिकेश में नौ, सीएमआई हॉस्पिटल में तीन, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 24, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में सात, लेहमन हॉस्पिटल हरबर्टपुर में एक, मैक्स हॉस्पिटल में चार, ओएनजीसी हॉस्पिटल में एक, श्रीमहंत इंदिरेश हॉस्पिटल में चार, एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में एक, सुभारती हॉस्पिटल में एक, वेलमेड हॉस्पिटल में तीन और मिलिट्री हॉस्पिटल में सात लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में जिले के विनय विशाल हेल्थ केयर में आठ लोगों की मौत दर्शाई गई है जबकि यह अस्पताल रुड़की में स्थित है। वहीं, जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार बुधवार को जिले में कुल 2771 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Coronavirus in Uttarakhand News: Three people Dead every hour in dehradun, long line in cremation ground Raipur Photos
देहरादून में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 74488 पहुंच गई है। इसमें से 51384 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। 20873 का उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले से कुल 10613 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 40400 लोगों को कम्यूनिटी सर्विलांस भी किया गया। इनमें 73 लोगों में कोविड के लक्षण पाए गए। 

Coronavirus in Uttarakhand News: Three people Dead every hour in dehradun, long line in cremation ground Raipur Photos
देहरादून में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

उधर, अब रायपुर स्थित कोविड श्मशान में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। परिजनों के बैठने के लिए शेड तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा उनके बैठने के लिए बेंच भी लगाई जा रही है। विधायक उमेश शर्मा ने बताया कि दो पानी की टंकिया भी बनाई जा रही हैं। कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार के लिए पहुंच रहे लोगों को कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand News: Three people Dead every hour in dehradun, long line in cremation ground Raipur Photos
देहरादून में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, रायपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में 30 आईसीयू गुरुवार शाम तक तैयार हो जाएंगे। बुधवार को पूरा सामान पहुंचने के साथ ही उनकी असेंबलिंग का काम शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह से मरीजों को इनका लाभ मिलने लगेगा।  कोरोना के मामले बढ़ने के कारण इन दिनों लोगों को वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन बेड के लिए खासा परेशान होना पड़ रहा है। इसको देखते हुए जगह-जगह बेड बढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand News: Three people Dead every hour in dehradun, long line in cremation ground Raipur Photos
देहरादून में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोगों की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

इसी के तहत रायपुर कोविड केयर सेंटर में भी 30 आईसीयू लगाए जा रहे हैं। विधायक उमेश शर्मा की देखरेख में बुधवार को इनको तैयार करने का काम शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि 71 लाख की विधायक निधि से आईसीयू तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आईसीयू की संख्या बेहद कम है, फिर भी कुछ मरीजों को राहत मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed