देहरादून में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन की नई एसओपी के तहत दो बजे तक ही व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति है। इसके चलते बुधवार को दोपहर दो बजे तक बाजारों में खासी भीड़ दिखी। बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं पुलिस ने ढाई बजे तक सारी दुकानें बंद करा दीं। इसके बाद बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
प्रदेश के साथ ही दून में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में पॉजिटिव लोग सामने आ रहे हैं और मरीजों की मौत हो रही है। संक्रमण के प्रसार को देखते हुए सरकार के साथ ही जिला प्रशासन ने दून में सात बजे से रात्रि कर्फ्यू और दो बजे के बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजारों को बंद रखने का निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 4807 संक्रमित मरीज, 34 की मौत, एक्टिव केस 24 हजार पार
प्रथम दिन नई गाइड लाइन का बाजारों में व्यापक असर दिखा। ढाई बजे के बाद पलटन बाजार, हनुमान चौक, प्रेमनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारियों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद कर दीं। जहां दुकानें खुली दिखीं, वहां पुलिस ने बंद कराईं। इससे पहले बाजारों में अफरातफरी का माहौल रहा।
2 of 7
देहरादून के बाजारों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पलटन बाजार, हनुमान चौक, प्रेमनगर सहित तमाम मुख्य बाजार पूरी तरह से पैक रहे। हनुमान चौक में तो सुबह से दोपहर तक जमकर भीड़ उमड़ी। लोग जमकर खरीदारी में जुटे रहे। वहीं बाजार खोलने का समय कम करने से व्यापारी नाखुश दिखे।
3 of 7
देहरादून के बाजारों में सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
दून वैली महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि जिस तरह से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, उसको देखते हुए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं उसके हिसाब से देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।
4 of 7
देहरादून के बाजारों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही सरकार को आम जनता और व्यापारियों के लिए तत्काल राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। दून उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मैसोन ने कहा कि जिस प्रकार से संक्रमण बढ़ रहा है, उससे सख्त कदम उठाने की नितांत आवश्यकता है।
5 of 7
देहरादून के बाजारों में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद सरकार ने नई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की है। इसके तहत बाजारों को दो बजे के बाद बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकार की इस एसओपी से व्यापारियों में आक्रोश है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नई एसओपी के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।