फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का असर : पहाड़ों की रानी मसूरी के करीब 80 फीसदी होटल खाली, सड़कें वीरान, तस्वीरें

Mon, 12 Apr 2021 02:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Apr 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : mussoorie roads and hotel empty
मसूरी वीरान - फोटो : अमर उजाला

लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर पहाड़ों की रानी मसूरी के पर्यटन पर भी दिख रहा है। शहर वीरान नजर आ रहा है। सड़कें सूनी पड़ीं हैं, ज्यादातर होटल भी खाली हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 



उत्तराखंड : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज जारी हो सकता है स्कूलों में छुट्टी का शासनादेश

वीकेंड पर मसूरी में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते थे। शहर की धड़कन मालरोड पर्यटकों से खचाखच भरी रहती थी। वही रोड अब वीरान दिखाई दे रही। कोरोना के चलते मसूरी में पर्यटकों की आवाजाही में करीब करीब 70 फीसदी की कमी आई है। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन माथुर का कहना है कि मसूरी में हालात कुछ-कुछ लॉकडाउन जैसे हो गए हैं।

उत्तराखंड : 12 महीने पर्यटन चलाने को बनेगी कार्ययोजना - मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य किए जाने से सैलानी मसूरी नहीं आ रहे हैं। सैलानी एंटीजन रेपिड टेस्ट कर रहे हैं, लेकिन सरकार उसे नहीं मान रही है। इसका खामियाजा अब पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को उठाना पड़ रहा। सरकार को मसूरी आने वाले पर्यटकों के टेस्ट की व्यवस्था कोल्हूखेत के पास करनी चाहिए। हिमाचल में पर्यटकों के आने पर किसी तरह की रोकटोक नहीं है, जिससे वहां सैलानी पहुंच रहे हैं।

coronavirus in uttarakhand latest news : mussoorie roads and hotel empty
मसूरी वीरान - फोटो : अमर उजाला
आरएन माथुर ने कहा कि सैलानियों की कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से मांगने की व्यवस्था खत्म होनी चाहिए।
 
coronavirus in uttarakhand latest news : mussoorie roads and hotel empty
मसूरी वीरान - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सवाय होटल के सीईओ विनीत अग्रवाल ने कहा कि पिछले वीकेंड की तुलना में यह वीकेंड पूरा खाली गया है। कोरोना के चलते अधिकांश बुकिंग कैंसिल हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : mussoorie roads and hotel empty
मसूरी वीरान - फोटो : अमर उजाला

जेपी फाइव स्टार होटल के वाइस प्रेसीडेंट अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि होटल में शादी की बुकिंग कैंसिल हो गई हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : mussoorie roads and hotel empty
मसूरी वीरान - फोटो : अमर उजाला

एडवांस बुकिंग भी अब नहीं हो रही है। पूरा होटल खाली है। शहर के करीब 80 फीसदी होटल खाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed