फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : लग सकता है मिनी लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने कहा-प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं

Sun, 25 Apr 2021 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 25 Apr 2021 02:09 PM IST
सार

सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :Mini lockdown may occur in uttarakhand
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने सुझावों के बहाने व्यवस्था की खामियों को सामने रखा, लेकिन सरकार को पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया। सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।



उत्तराखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 5084 संक्रमित, 81 की मौत, एक्टिव केस 33 हजार पार

कोरोना वायरस की चैन तोड़ने के लिए भी कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। जन जागरूकता से हम इस पर नियंत्रण पा सकते हैं। कोरोना रोकथाम में प्रयुक्त होने वाली दवा व इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि प्रवासियों के लिए मैदानी जिलों में क्वारंटीन सेंटर बनाए जाएं।

उत्तराखंड : स्वास्थ्य विभाग के पास पल्स ऑक्सीमीटर समाप्त, होम आइसोलेशन में मरीज हो रहे परेशान

स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं को सरकार 25 प्रतिशत तक बढ़ाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पर्वतीय जिलों में लोगों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल पा रहा है और मैदानी जिलों में संसाधन कम पड़ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में प्रीतम सिंह पंवार, दिवाकर भट्ट, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री कुलदीप कुमार आदि शामिल हुए।

coronavirus in uttarakhand latest news :Mini lockdown may occur in uttarakhand
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सर्वदलीय बैठक में मौजूद रहे स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना की गति पिछले वर्ष की अपेक्षा तीन गुना बढ़ी है।

coronavirus in uttarakhand latest news :Mini lockdown may occur in uttarakhand
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस संबंध में टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :Mini lockdown may occur in uttarakhand
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पहले 10-12 हजार टेस्ट प्रतिदिन हो रहे थे, अब यह संख्या 25 हजार प्रतिदिन हो गई है। राज्य के मैदानी जनपदों में समस्या अधिक है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :Mini lockdown may occur in uttarakhand
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राज्य में आर्थिक गतिविधियां अधिक प्रभावित ना हों, इसके लिए मिनी लॉकडाउन पर ध्यान दिया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed