{"_id":"609116167247616b02054d93","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-crowd-for-covid-test-in-private-lab-in-haridwar-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में कोरोना: कोविड जांच कराने और रिपोर्ट लेने वालों की लग रही लंबी लाइन, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में कोरोना: कोविड जांच कराने और रिपोर्ट लेने वालों की लग रही लंबी लाइन, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 04 May 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार में जांच कराने के लिए लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार मेला अस्पताल की सैंपल कलेक्शन टीम ने आरटीपीसीआर सैंपलिंग बंद कर दी है। लैब के कई कर्मचारी कोविड संक्रमित पाए गए थे। अब मेला अस्पताल परिसर में ही निजी लैब कर्मचारी लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल एकत्र कर रही है। आरटीपीसीआर लैब में सैंपल देने वालों के साथ जांच रिपोर्ट के लिए भी लंबी कतार लग रही है।
कई लोगों को एक सप्ताह बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही है। वहीं, कई लोगों की शिकायत है कि सैंपल देने के बाद मैसेज भी नहीं मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि जांच फार्म में उनके फोन नंबर गलत फीड किए गए हैं। कई लोग सैंपल कलेक्शन टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों को खरीखोटी सुना रहे थे।
जांच केंद्र के बाहर लोगों में शारीरिक दूरी बनाने के लिए गोल घेरे नहीं बनाए गए थे। कतार में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। हालांकि, लोगों ने मास्क पहना था। ऐसे में यदि कोई संक्रमित होता है तो उसके पास खड़ा व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। कोई कर्मचारी भी लोगों को आपस में शारीरिक दूरी बनाने का निर्देश नहीं दे रहा था।
जब पांच से सात दिनों तक जांच रिपोर्ट नहीं आ रही तो लोग खुद अपनी रिपोर्ट लेने पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों को लैब में आकर पता चलता है कि वे संक्रमित हैं, लेकिन तब तक वे न जाने कितने लोगों के संपर्क में आ जाते हैं।
2 of 6
हरिद्वार में जांच कराने के लिए लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे मेला अस्पताल परिसर में सैंपल देने के लिए लोगों की लाइन लगी थी। कई लोगों ने बताया कि वे पिछले दो से तीन घंटों से लाइन में खड़े हैं। कुछ लोगों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से सैंपल देने के लिए आ रहे हैं, लेकिन का नंबर ही नहीं आ रहा है।
3 of 6
हरिद्वार में जांच कराने के लिए लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.15 बजे मेला अस्पताल परिसर में कई लोग अपनी जांच रिपोर्ट लेने पहुंचे। लोगों को कहना था कि सैंपल देने के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया। कई लोगों ने बताया कि वे पिछले पांच से सात दिनों से रिपोर्ट लेने के आ रहे हैं, लेकिन उनको जांच रिपोर्ट न आने की बात कहते हुए लौटा दिया जाता है। लोगों ने बताया कि कर्मचारियों ने फार्म में उनका गलत नंबर फीड किया है। इसलिए रिपोर्ट की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरिद्वार में जांच कराने के लिए बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.30 बजे मेला अस्पताल परिसर में जब एक महिला का काफी देर तक नंबर नहीं आया तो वह जमीन पर ही बैठ गई। महिला ने बताया कि तीन घंटे से लाइन में लगने के कारण चक्कर आने लगा। इसलिए जमीन पर बैठ गई।
विज्ञापन
5 of 6
हरिद्वार में जांच के लिए बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.45 बजे लैब में कई लोग कर्मचारियों से अपनी जांच रिपोर्ट मांग रहे थे। इनमें से कई लोगों को बताया गया कि वे संक्रमित हैं। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उनको कोविड केयर सेंटर या अस्पताल भेजा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।