फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Haridwar Kumbh Mela 2021: 11 Saints And patanjali 73 People Tested Positive

हरिद्वार: 11 संतों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पतंजलि में 10 दिन के अंदर 83 लोग हुए संक्रमित 

Tue, 20 Apr 2021 12:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Apr 2021 12:19 AM IST
सार

हरिद्वार में टीके की दोनों डोज लगवाने के बाद भी एसीएमओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, सोमवार को 11 संतों समेत 678 लोग संक्रमित आए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Haridwar Kumbh Mela 2021: 11 Saints And patanjali 73 People Tested Positive
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार जिले में कोविड टीकाकरण के बाद भी संक्रमित होने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। सोमवार को एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार जैन सहित चार स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाए गए। 11 संतों, एक पुलिसकर्मी, बाल विकास कार्यालय में तैनात के महिला कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित कर्मचारियों को टीके की दोनों डोज लगी थी। वहीं, चार गर्भवती महिलाओं में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को 2160 नए संक्रमित मिले, 24 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन


हरिद्वार जिले में सोमवार को 678 नए कोरोना केस सामने आए। इनमें श्री पंचायत अखाड़ा निरंजनी के छह, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के तीन, श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े और श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में एक-एक संत संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: विवाह समेत अन्य आयोजनों में शामिल होंगे केवल 100 लोग, यात्री वाहनों में 50 फीसदी सवारियों का नियम लागू

आईआईटी रुड़की में सबसे अधिक 20, भेल में 17, सप्तसरोवर में 10, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर नौ, शिवालिक नगर में आठ, मायापुर में छह, योग ग्राम में पांच, डिफेंस कॉलोनी रुड़की में पांच संक्रमित मिले हैं। अखाड़ों में 200 संतों के आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि 20 हजार 359 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अब कोविड के 1662 एक्टिव केस हैं। 66 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पतंजलि में 10 दिन में 83 लोग हुए संक्रमित 

पतंजलि के विभिन्न प्रकल्पों में अब तक 83 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को भी यहां पांच नए मामले सामने आए। 18 अप्रैल को पंतजलि के प्रकल्पों में सबसे अधिक 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संस्थान में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। आईआईटी रुड़की के बाद पतंजलि योगपीठ के विभिन्न प्रकल्पों में कोविड की नई लहर ने सबसे बड़ा हमला किया है।

10 अप्रैल को पतंजलि योगपीठ में पांच संक्रमित मिले थे। 14 अप्रैल को 14 लोगों में कोविड संक्रमण मिला। दो दिन की राहत के बाद 17 अप्रैल को फिर से 10 लोगों की  रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अगले दिन 18 अप्रैल को योग ग्राम में 20, पतंजिल योगपीठ में 10 और आचार्यकुलम में नौ लोग संक्रमित मिले।

सोमवार को योग ग्राम में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि पतंजलि के विभिन्न प्रकल्पों में मिले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर आरटी-पीसीआर सैंपल लिए जा रहे हैं।

विधानसभा में जल्द बनाया जाएगा कोविड केयर सेंटर

कोविड-19 की समीक्षा को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक में हर राज्य की विधानसभा में कोविड सेंटर बनाने का फैसला किया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी राज्यों की विधानसभाओं एवं विधान परिषदों में कोविड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाए। अध्यक्ष के मुताबिक इससे राज्यों में आपसी सामंजस्य बनेगा और विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासियों को इस महामारी के दौर में सेवाएं दी जा सकेंगी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच की कड़ी होती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि जन जागरूकता अभियान चलाकर निचले स्तर तक कोरोना के प्रति लोगों को सचेत कर संक्रमण को फैलने से रोका जाए। 

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड विधानसभा भवन में कोरोना वैक्सीन का कैंप लगाकर 361 कार्मिकों एवं उनके परिजनों को वैक्सीन की पहली डोज लगवाई गई है। अध्यक्ष ने कहा कि वो शीघ्र ही विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित कर सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed