कोरोना वायरस के बाद से लोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अलर्ट हुए हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोग इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए डॉक्टर से परामर्श लेने के साथ घरेलू उपाय भी कर रहे हैं। इसके लिए लोग नारियल पानी पीने लगे हैं। इसके चलते बीते एक सप्ताह में देहरादून में नारियल पानी की डिमांड बढ़ गई।
उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून में लोगों के काम नहीं आए ऑक्सीजन एजेंसियों के नंबर
जानकारों के अनुसार नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। नारियल पानी प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। रोजाना सुबह नारियल पानी पीने से थॉयराइड हार्मोन्स संतुलित रहते हैं और नारियल के पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
उत्तराखंड में कोरोना: मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूलकर पुलिस मुफ्त देगी चार मास्क
सामान्यत: एक नारियल में लगभग 200 से 250 मिलीलीटर पानी होता है। इस पानी में पोटेशियम, मैग्नीज, सोडियम, कैल्शियम के अलावा प्रोटीन और फाइबर भी होता है। ऐसे में नारियल पानी की मांग बढ़ गई है।
निरंजनपुर मंडी के व्यापारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सब्जी मंडी में नारियल पानी की बिक्री बढ़ी है। मंडी में 10 नारियल की थोक कीमत 550 रुपये है और एक नारियल का दाम 55 से 60 रुपये तक हैं। उधर, बाजार में एक नारियल 80 से 100 रुपये में बिक रहा है।
2 of 5
नारियल पानी
- फोटो : अमर उजाला
मंडी के व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से नारियल पानी के दामों में करीब 50 फीसदी का उछाल आया है। डिमांड बढ़ने से कुछ ही देर में मंडी से नारियल पानी की खेप खत्म हो जाती है।
3 of 5
नारियल पानी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मसूरी डायवर्जन पर नारियल पानी का ठेला लगाने वाले अरविंद ने बताया कि 50 से 60 रुपये में बिकने वाला एक नारियल पानी अब 80 से 100 रुपये तक बिक रहा है।
4 of 5
नारियल पानी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बढ़ते कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खासकर छोटे कारोबारी और व्यापारी मायूस हैं। पिछले साल जैसे हालात होने से कारोबारियों और व्यापारियों को भविष्य की चिंता सताने लगी है।
5 of 5
नारियल पानी
- फोटो : अमर उजाला
बामुश्किल इस साल कारोबार पटरी पर आया था, लेकिन फिर से पहले जैसे हालात हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है। ई-रिक्शा चलाने वाले मुकेश ने कहा कि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। पिछले साल की आर्थिक मार से किसी तरह उबर रहे थे, लेकिन दोबारा हालात बिगड़ने से परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो जाएगा।