फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Police will Cut Challan for not Wear Mask and Give Four Free mask

उत्तराखंड में कोरोना: मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूलकर पुलिस मुफ्त देगी चार मास्क

Tue, 27 Apr 2021 10:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Apr 2021 10:10 PM IST
सार

  • मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ रुपये जारी कर दिए। पुलिस महानिदेशक के स्तर से इस पैसे का हिसाब किताब रखा जाएगा। सा

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Police will Cut Challan for not Wear Mask and Give Four Free mask
कोरोना मास्क - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में अब पुलिस मास्क न लगाने पर जुर्माना भी वसूल करेगी और साथ में चार मास्क मुफ्त में भी देगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ रुपये जारी कर दिए। पुलिस महानिदेशक के स्तर से इस पैसे का हिसाब किताब रखा जाएगा। सार्वजनिक स्थानों में मास्क न पहनने पर मंत्रिमंडल ने सोमवार को कम से कम जुर्माना 500 रुपये तय कर दिया। मंगलवार को सरकार ने मास्क न पहनने पर जुर्माना वसूलने के साथ ही चार मास्क मुफ्त देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री राहत कोष से ही राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों को क्षमता वृद्धि और सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि का उपयोग कर महाविद्यालय कोरोना संक्रमण से मुकाबले के लिए संशाधन जुटा सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड: पहली बार 24 घंटे में 96 मरीजों की मौत, 5703 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 43 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जिलाधिकारियों को छह करोड़ रुपये दिए
मुख्यमंत्री राहत कोष से ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी बागेश्वर और जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को दो-दो करोड़ रुपये, जिलाधिकारी चमोली और जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को एक-एक करोड़ रुपये जारी किए गए।

प्रदेश सरकार ने आयुष पर भी जताया भरोसा

कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अब आयुष पर भरोसा जताया है। टीकाकरण अभियान के साथ ही प्रदेश सरकार अब लोगों को आयुष किट भी उपलब्ध कराएगी। इसी के तहत मुख्यमंत्री ने होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं के लिए करीब 1.18 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं, आवश्यक सेवाओं में कार्य कर रहे व्यक्तियों, जनसामान्य को बचाव के रूप में आर्सेनिक अलबम और लक्षणों के आधार पर अन्य जरूरी दवाओं और सुरक्षा संबंधी सामग्री वितरित किए जाने का फैसला किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी तय किया गया है कि आयुर्वेदिक और यूनानी सेवाओं के तहत रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए आयुष रक्षा किट खरीदीं जाएं। राज्य व जिला स्तर पर आयुष डेस्क की स्थापना करने, कोविड सुरक्षा सामग्री खरीदने के साथ ही जिला मुख्यालयों में आयुष रथ का संचालन किए जाने के लिए 4.64 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी किए गए हैं।

आयुष मंत्रालय ने भी जारी किए पांच करोड़, जल्द मिलेंगी किट: हरक सिंह
आयुष मंत्री हरक सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर आयुुष मंत्रालय भी कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत आयुष किटों का वितरण करेगा। इसके लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। कोरोना के पहले दौर में आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के बेहतर परिणाम सामने आए थे। इसी को देखते हुए यह तैयारी की जा रही है। किट में आयुष क्वाथ के साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने वालीं अन्य दवाओं को भी शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed