फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Vaccination: सावधान! कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के लिए आया लिंक कहीं आपका बैंक खाता न कर दे खाली

Sun, 17 Jan 2021 12:08 PM IST
अलका त्यागी मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jan 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Dehradun News:  Be aware from Link for registration of Corona Vaccine, It may empty your bank account
कोरोना वैक्सीन

अगर आपके मोबाइल पर कोरोना के टीकाकरण का पंजीकरण कराने को लेकर कोई लिंक आए तो सावधान हो जाएं। लिंक को क्लिक करते ही साइबर ठग आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं। उत्तराखंड में पुलिस की ओर से इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है।

Covid 19 Vaccine Dehradun News:  Be aware from Link for registration of Corona Vaccine, It may empty your bank account
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

देशभर में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हो गया है। देश के सभी राज्यों में वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। इसे लेकर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। साइबर ठग लोगों के मोबाइल पर लिंक भेजकर या पंजीकरण के नाम पर ठगी करने में जुट गए हैं। देशभर में कई जगहों से ऐसी शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही हैं।

Covid 19 Vaccine Dehradun News:  Be aware from Link for registration of Corona Vaccine, It may empty your bank account
वेबसाइट का लिंक(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

इसे लेकर हरिद्वार जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। टीकाकरण के नाम पर लोगों से ठगी न हो, इसे लेकर पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत लोगों से पुलिस अपील कर रही है कि ऐसे किसी मैसेज या लिंक पर विश्वास न करें। मैसेज आए तो पहले खुद उसे ठीक से परख लें।



विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Dehradun News:  Be aware from Link for registration of Corona Vaccine, It may empty your bank account
फोन पर बात करती युवती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ये जारी की गई है एडवाइजरी
- कोरोना वैक्सीन के लिए आए किसी भी फोन कॉल को अटेंड न करें।
- पंजीकरण के लिए आधार नंबर या पर्सनल जानकारी किसी को न दें।
- आपके मोबाइल पर अगर ओटीपी आता है तो उस पर भरोसा ना करें।
- कोरोना से संबंधित कोई मैसेज अनजान नंबर से आने पर दरकिनार करें। 
- किसी भी तरीके का वैक्सीन से जुड़ा लिंक या जानकारी पर क्लिक न करें।
- वैक्सीन के नाम पर आने वाले अज्ञात शख्स के फोन पर भरोसा ना करें।

विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Dehradun News:  Be aware from Link for registration of Corona Vaccine, It may empty your bank account
एसके सिंह, एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

साइबर ठग कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने या वैक्सीन के लिए पंजीकरण के नाम पर लोगों के खातों में सेंध लगा सकते हैं। इससे बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने या कॉल अटेंड करने से बचना चाहिए।
-एसके सिंह, एसपी देहात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed