कोरोना को लेकर बढ़ रही चिताओं के बीच देहरादून रेलवे स्टेशन पर महज खानापूर्ति की जा रही है। नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस छोड़कर बाकी किसी भी ट्रेन के यात्रियों की कोरोना जांच नहीं की जा रही है। शताब्दी एक्सप्रेस में भी सिर्फ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से आने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। जबकि बाकी यात्रियों को बेरोकटोक जाने दिया जा रहा है।इतना ही नहीं जांच के लिए लाइन में खड़े हो रहे यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। साथ ही यात्रियों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन पर सिर्फ एक लैब असिस्टेंट तैनात है। रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल का कहना है कि ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच व उनके नाम पते की जानकारी रखना जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। इसका रेलवे से कोई लेना देना नहीं है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग करने के साथ ही उनके हाथों को सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की है। ट्रेनों को भी सैनिटाइज करने के बाद ही रवाना किया जा रहा है। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के बावजूद देहरादून में लापरवाही का आलम नजर आ रहा है। दून में बड़ी संख्या में लोग आशारोड़ी चेकपोस्ट होते हुए दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करते हैं। लेकिन आशारोड़ी चेकपोस्ट पर कोरोना जांच को लेकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
Corona: कोरोना को लेकर बढ़ रही चिताओं के बीच देहरादून रेलवे स्टेशन पर महज खानापूर्ति, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन