फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona: ऋषिकेश में नहीं हो रही अधिकांश पर्यटकों की कोविड जांच, फिर से मंडराने लगा कोरोना का साया

Wed, 24 Mar 2021 11:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनोज राणा, अमर उजाला, ऋषिकेश
मनोज राणा, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Mar 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
corona second wave in uttarakhand news: covid test of most tourists not done in Rishikesh
रामझूला पुल पर इस तरह लग रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कुंभ के चलते इन दिनों तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक बार फिर से कोरोना का प्रकोप मंडराने लग गया है। विभिन्न प्रांतों से तीर्थनगरी घूमने आ रहे अधिकांश पर्यटकों और श्रद्धालुओं की कोविड-19 जांच नहीं हो रही है। जिनकी जांच हो भी रही है, उनमें लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। पिछले दस दिनों में अब तक 30 यात्री पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में तीर्थनगरी में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शासन-प्रशासन पुख्ता इंतजाम करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीर्थनगरी में कोविड-19 जांच और वैक्सीनेशन की गति भी कछुआ गति से चल रही है। जिसका खामियाजा महाकुंभ में स्थानीय लोगों को भी भुगतना पड़ सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाकुंभ में कोविड-19 जांच की बाध्यता समाप्त कर दी है। ऐसे में लाखों श्रद्धालु तीर्थनगरी के लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन, त्रिवेणीघाट आदि स्थानों पर बिना जांच के घूम रहे हैं। कोविड-19 की जांच नहीं होने के कारण कोरोना के संक्रमण की दहशत बनी हुई है। गौरतलब है कि बीते 18 मार्च को तीर्थनगरी में गुजरात के 22 यात्री एक वाहन से पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग मुनिकीरेती की ओर से इन सभी पर्यटकों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया था। 22 मार्च को सभी पर्यटकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन तब तक ये सभी पर्यटक तीर्थनगरी में भ्रमण करने के बाद यहां से लौट चुके थे।

corona second wave in uttarakhand news: covid test of most tourists not done in Rishikesh
ऋषिकेश में भीड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ऐसे में तीर्थनगरी के जो लोग इनके संपर्क में आए होंगे, उनकी जांच कैसे होगी, यह भी सवाल बना हुआ है। दूसरा, ऐसे ही तमाम पर्यटक यहां कुछ दिन बिताकर चले जा रहे हैं, न तो वे कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं और न ही यहां आवश्यक रूप से उनकी जांच हो रही है।

corona second wave in uttarakhand news: covid test of most tourists not done in Rishikesh
ऋषिकेश में भीड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में प्रतिदिन आरटीपीसीआर, रैपिड एंटीजन और ट्रयूनैट को मिलाकर करीब 120 सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा 350 लोगों में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। हेल्थ सुपरवाइजर एसएस यादव ने इसकी पुष्टि की है। वहीं यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि उनके लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिदिन 200 सैंपल और 350 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
corona second wave in uttarakhand news: covid test of most tourists not done in Rishikesh
ऋषिकेश में भीड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

एसएस यादव ने कहा बीते 10 दिनों की बात करें तो अब तक उनके ब्लॉक में चार लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि वह प्रतिदिन कोविड-19 के 200 से अधिक जांच कर रहे हैं, इसके अलावा 400 से अधिक कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। बीते दस दिनों की बात करें तो कोविड-19 में अब तक 45 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिसमें करीब 30 लोग बाहरी यात्री हैं। 

विज्ञापन
corona second wave in uttarakhand news: covid test of most tourists not done in Rishikesh
ऋषिकेश में भीड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुनिकीरेती क्षेत्र में मंगलवार को 17 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से सात तपोवन के होटल कर्मचारी, चार मुनिकीरेती और तपोवन के योगकर्मी और अन्य यात्री शामिल हैं। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि सभी लोगों की जांच आरटीपीसीआर से की गई थी। पॉजिटिव मरीजों को कोविड़ केयर सेंटर ऋषिलोक में आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed