फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू : बेकाबू संक्रमण को रोकने के लिए दोपहर दो बजते ही गिरने लगे दुकानों के शटर, तस्वीरें

Wed, 21 Apr 2021 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 21 Apr 2021 03:42 PM IST
सार

प्रदेश में बेकाबू होते जा रहे कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
corona curfew in uttarakhand : shop closed in dehradun at 2 o clock in day time, watch photos
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

बेकाबू होते जा रहे कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए बुधवार दोपहर जैसे ही घड़ी में दो बजे राजधानी देहरादून की दुकानों के शटर गिरने लगे। कहीं-कहीं दुकानें खुली थीं, जिन्हें बाद में पुलिस ने बंद करवाया। इतना ही नहीं शराब की दुकानें दो बजे के बाद भी खुली दिखाई दीं। प्रदेश में बेकाबू होते जा रहे कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं।



उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून के छह सैंपल में पाए गए तीन नए वेरिएंट, 70 फीसदी अधिक फैलने की क्षमता

बुधवार से पूरे प्रदेश में शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू होगा। जरूरी चीजों को छोड़कर अन्य चीजों की दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुली रहीं। वहीं, सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से जारी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) में सरकार ने तालाबंदी शब्द से परहेज किया है, लेकिन तरीके तालाबंदी के ही अपनाए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना : ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए उद्योगों में सप्लाई पर रोक

प्रदेश में आने पर अब कोविड जांच की 72 घंटे पहले तक की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर भी पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।

corona curfew in uttarakhand : shop closed in dehradun at 2 o clock in day time, watch photos
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

सार्वजनिक वाहनों में 50 प्रतिशत क्षमता का उपयोग, जिम, तरणताल, स्पा आदि की पूर्ण बंदी लागू की गई है।

corona curfew in uttarakhand : shop closed in dehradun at 2 o clock in day time, watch photos
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

समारोहों में अधिकतम 100 लोगों की उपस्थिति के नियम को लागू रखा गया है। यह एसओपी 30 अप्रैल तक के लिए लागू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
corona curfew in uttarakhand : shop closed in dehradun at 2 o clock in day time, watch photos
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में प्राइमरी से लेकर महाविद्यालय तक के सभी सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
 

विज्ञापन
corona curfew in uttarakhand : shop closed in dehradun at 2 o clock in day time, watch photos
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने कहा है कि अग्रिम आदेशों तक इन सभी को बंद रखा जाएगा। इनमें आईटीआई सहित कोचिंग इंस्टीट्यूट भी शामिल हैं। पढ़ाई ऑनलाइन होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed